एयर इंडिया पर 30 लाख का जुर्माना

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 35 Second

नई दिल्ली .  नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयर इंडिया के विमान में पेशाब की घटना पर शुक्रवार को सख्त कार्रवाई की. डीजीसीए ने एयर इंडिया पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया. इसके अलावा विमान के प्रमुख पायलट का लाइसेंस भी तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया है.

विमानन नियामक डीजीसीए ने कहा, एयर इंडिया की न्यूयॉर्क से दिल्ली की उड़ान के दौरान पिछले वर्ष 26 नवंबर को एक यात्री शंकर मिश्रा द्वारा बुजुर्ग महिला सहयात्री के साथ दुर्व्यवहार की घटना के संदर्भ में एयरलाइन के खिलाफ कार्रवाई की गई है. अपने कर्तव्यों के निर्वहन में विफल रहने पर एयर इंडिया की उड़ान सेवा निदेशक पर भी तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

यह पहली बार है कि डीजीसीए ने उड़ान के दौरान यात्रियों के अभद्र व्यवहार के लिए किसी एयरलाइन पर जुर्माना लगाया है. डीजीसीए ने कहा कि उसके नोटिस पर एयरलाइन प्रबंधन की तरफ से भेजे गए जवाब की समीक्षा की गई और यह कदम उठाने का फैसला किया गया.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के लिए नई गाइडलाइन जारी, झूठे प्रचार में 50 लाख तक जुर्माना

Share on Social Mediaसोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को अब किसी भी उत्पाद, सेवा या योजना का समर्थन करते समय अपने निजी लाभ का खुलासा करना होगा. इसमें विफल रहने पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर प्रतिबंध सहित सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन पर 10 लाख से 50 लाख रुपये तक का […]

You May Like