दुर्ग पुलिस पर नोएडा में केस, बिना सूचना 9 सट्टेबाजों को उठा लाने का आरोप

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

भिलाई . नोएडा पुलिस ने दुर्ग पुलिस के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है. दरअसल दुर्ग पुलिस शनिवार को ग्रेटर नोएडा के एल्सटोनिया सोसायटी से ऑनलाइन सट्टे का पैनल चलाने वाले 9 लोगों को पकड़कर लाई थी. इस पर अपार्टमेंट के मेंटेनेंस मैनेजर ने 9 लोगों के अपहरण की शिकायत ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाने में दर्ज कराई थी. इस पर सोमवार को धारा 365 के तहत अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है.

एल्सटोनिया सोसायटी के मेंटेनेंस मैनेजर विनोद कुमार कसाना ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि शनिवार सुबह करीब 3 बजे दो वाहनों से कुछ लोग सोसायटी पहुंचे. खुद को छत्तीसगढ़ पुलिस बताते हुए टावर ए के फ्लैट नंबर ए 901 के संबंध में पूछताछ करने लगे. फ्लैट में रहने वाले लोगों से मिलने आए अंकित कन्नौजिया व विशाल कुशवाह समेत उनके साथियों को पकडक़र अपने साथ ले गए. इस दौरान उनकी कार भी ले गए. मामले की जानकारी होने पर मेंटेनेंस मैनेजर विनोद ने सूरजपुर थाने में सोसायटी में रहने वाले लोगों के अपहरण की शिकायत दर्ज करा दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऑनलाइन सट्टा खेल रहे नौ लोग गिरफ्तार

Share on Social Mediaग्रेटर नोएडा. ग्रेटर नोएडा में ऐप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खेलवाने वाले एक गिरोह का छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने खुलासा किया है. दुर्ग पुलिस एलेस्ट्रोनिया अपार्टमेंट सोसाइटी में शनिवार को दबिश देकर नौ सट्टेबाजों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई. स्थानीय पुलिस को भनक […]