पुंछ में सैन्य वाहनों पर आतंकी हमला, चार जवान शहीद

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

पुंछ/जम्मू . जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवादियों ने सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया. इसमें चार सैनिक शहीद हो गए जबकि तीन अन्य घायल हैं. लश्कर की शाखा पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट (पीएएफएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है.

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने बताया कि सैन्य वाहन जवानों को तलाशी अभियान स्थल ले जा रहे थे. इसी दौरान सुरनकोट पुलिस स्टेशन क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब 345 बजे हमला हुआ. उन्होंने बताया कि आतंकियों की मौजूदगी का पता चलने पर पुंछ जिले के ढेरा की गली के सामान्य इलाके में बुधवार रात संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया था. तभी वहां मुठभेड़ शुरू हो गई. गुरुवार को अतिरिक्त बल घटनास्थल की ओर बढ़ रहे थे, उन्हें देखकर आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. इसमें चार सैनिक बलिदान हो गए. इसके बाद घटनास्थल पर अतिरिक्त सेना भेजी गई है.

सैनिकों के हथियार ले जाने की आशंका

घटनास्थल से सामने आ रही तस्वीरों और वीडियो में सड़क पर सैनिकों के टूटे हुए हैलमेट और सैन्य वाहनों के शीशे पड़े दिखाई दे रहे हैं. सूत्रों ने आशंका जताई है कि हमले के बाद आतंकवादी सैनिकों के हथियार लेकर चले गए.

घने जंगल वाले इलाके में तलाशी अभियान जारी

सैन्य अधिकारी ने बताया कि राजौरी और पुंछ जिलों की सीमा का इलाका घने जंगलों वाला है. यहां तलाशी अभियान चल रहा है. यह क्षेत्र जंगल की ओर जाता है, जहां 20 अप्रैल को सैन्य वाहन पर घात लगाकर किए हमले में पांच सैनिक शहीद हो गए थे.

 

Next Post

लोकसभा सत्र रिकॉर्ड निलंबन के लिए याद रहेगा

Share on Social Mediaनई दिल्ली . संसद के शीतकालीन सत्र में लोकसभा की बैठक तय तिथि से एक दिन पहले गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई. यह सत्र विपक्षी सांसदों के रिकॉर्ड निलंबन के लिए चर्चित रहा. पूरे सत्र में विपक्ष के सौ सांसदों को सदन की […]

You May Like