मशरूम बिनने गई महिला पर हाथी ने किया हमला, इलाज के दौरान हुई मौत

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 3 Second

जशपुर. छत्तीसगढ़ में हाथियों के हमले बढ़ रहे हैं. ताजा मामला कुनकुरी विकासखंड के कुड़ुकेला जंगलपारा से सामने आया है, जहां शनिवार सुबह हाथी ने महिला पर हमला कर दिया. घटना को लेकर ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ नाराजगी है. वह वन टीम पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, घर से 200 दूर जंगल की ओर ज्योति मिंज (44 साल) खुखड़ी (जंगली मशरूम) बिनने गई थी. घर वापस लौटने के दौरान वहां अचानक हाथी पहुंच गया, जिसके बाद उसने महिला पर पैर से हमला कर दिया. महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने महिला को हॉलीक्रॉस अस्पताल कुनकुरी में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नक्सली बंद करें आम लोगों की हत्या करना, IED भी हटा लें-गृहमंत्री विजय शर्मा

Share on Social Mediaरायपुर. नक्सली संगठन के शांति वार्ता के पत्र पर गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है. गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि नक्सली आम लोगों की हत्या करना बंद करें और प्लांट किए गए आईडी को भी हटा लें. उन्होंने बताया कि नक्सलियों की ओर से […]

You May Like