इस पार्टी के महासचिव पर युवक ने फेंका जूता, कार्यकर्ताओं ने जमकर बरसाए लात-घुसे, देखे वीडियो …

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

न्यूज़ डेस्क : इस वक़्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। जहा राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंकने का मामला सामने आया है। जिसके बाद मौके पर ही युवक को पकड़ सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर पीटा।इस हमले में स्वामी प्रसाद मौर्य बाल-बाल बच गए। जूता उन तक नहीं पहुंच पाया। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ के हाथ से आरोपी युवक को छुड़ाकर पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की।मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम आकाश सैनी बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक युवक ने अपने बयान में बताया की स्वामी प्रसाद मौर्य के हालिया बयानों से वह दुखी था। वह पूजा-पाठ करने वाला व्यक्ति है। ऐसे में स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस प्रकार के बयानों से हमें दुखी किया। इसलिए, हमने अपना विरोध जताया। पुलिस आरोपी को लेकर थाने गई है।

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में समाजवादी पार्टी की ओर से ओबीसी महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य पहुंचे थे। इसी दौरान वहां पर पहले से वकील के ड्रेस में मौजूद आकाश सैनी नाम के युवक ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता उछाल दिया। इस हमले में स्वामी प्रसाद मौर्य बाल-बाल बच गए। इसके बाद युवक को पकड़ लिया गया। उसकी कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पिटाई कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांवड़ लेकर निकले सीएम भूपेश बघेल, उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम..

Share on Social Mediaरायपुर। सावन के पवित्र महीने में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित मारूति मंगलम परिसर में आयोजित भव्य कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने यात्रा के शुभारंभ में मंत्रोच्चार और विधि-विधान से कांवड़ पूजा की इसके बाद भगवान शिव का आशीर्वाद लेकर […]

You May Like