गौतम अडानी ने खरीदी मशहूर न्यूज एजेंसी

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 52 Second

उद्योगपति गौतम अडानी ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस (IANS India) को खरीद लिया है. इस सौदे के बाद अडानी समूह की मीडिया में पकड़ और ज्यादा मजबूत हो गई है. इससे पहले उन्होंने पिछले साल मार्च में क्विंटिलॉन बिजनेस मीडिया (Quintillion Business Media) को खरीदा था, जो कि बीक्यू प्राइम (BQ Prime) नाम से डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म चलाती है. इसके बाद दिसंबर में अडानी समूह ने एनडीटीवी (NDTV) में 65 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी.

सौदे की कीमत का खुलासा नहीं

अडानी समूह ने आईएएनएस न्यूज एजेंसी में मेजॉरिटी स्टेक खरीदा है. कंपनी ने नियामकीय जानकारी में बताया कि उसकी सब्सिडरी एएमजी मीडिया नेटवर्क्स (AMNL) ने आईएएनएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में 50 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है. हालांकि, अडानी ग्रुप ने सौदे की कीमत का खुलासा नहीं किया है.

मीडिया में बढ़ती जा रही पकड़

अडानी समूह ने पिछले साल मार्च में फाइनेंस न्यूज डिजिटल प्लेटफॉर्म बीक्यू प्राइम चलाने वाले कंपनी क्विंटिलॉन बिजनेस मीडिया को खरीदा था. इसके बाद दिसंबर में अडानी ने एनडीटीवी को भी अपनी झोली में डाल लिया था. इन दोनों कंपनियों को भी एएमएनएल ने ही खरीदा था. एएमएनएल ने जानकारी देते हुए बताया कि आईएएनएस और संदीप बामजई के साथ उसने शेयरहोल्डर एग्रीमेंट किया है. वित्त वर्ष 2022-23 में आईएएनएस का रेवेन्यू 11.86 करोड़ रुपये रहा था.

एएमएनएल की सब्सिडरी होगी आईएएनएस

फाइलिंग में कहा गया है कि आईएएनएस का पूरा कंट्रोल एएमएनएल के पास रहेगा. कंपनी को आईएएनएस में सभी डायरेक्टर्स नियुक्त करने का अधिकार रहेगा. अब आईएएनएस एजेंसी एएमएनएल की सब्सिडरी होगी.

कमोडिटी ट्रेडर से बिजनेस टायकून बने अडानी

गौतम अडानी ने 1988 में कमोडिटी ट्रेडर के तौर पर व्यापार की शुरुआत की थी. इसके बाद धीरे-धीरे उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर, पोर्ट, एयरपोर्ट, एफएमसीजी, कोयला, ऊर्जा प्रबंधन, सीमेंट और कॉपर सेक्टर में भी अपनी पकड़ मजबूत कर ली. हाल ही में अडानी ग्रुप ने 5जी टेलीकॉम स्पेक्ट्रम भी खरीदा था.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

केरल की महिला में मिला कोरोना सब-वेरिएंट JN.1

Share on Social Mediaकोरोना वायरस के सब-वेरिएंट JN.1 का एक केस केरल में मिला है. 8 दिसंबर को इसकी शिकायत मिली थी.. उन्होंने कहा कि 79 वर्षीय महिला के सैंपल का 18 नवंबर को आरटी-पीसीआर टेस्ट किया गया जिसमें रिजल्ट पॉजिटिव मिला है. महिला में जुखाम जैसी बीमारियों (ILI) के […]

You May Like