एक इंच जमीन भी चीन के कब्जे में नहीं : बी.डी. मिश्रा

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 7 Second

जम्मू . लद्दाख के उपराज्यपाल बी.डी. मिश्रा ने सोमवार को कहा कि चीन ने भारत की एक इंच भी जमीन पर कब्जा नहीं किया है. उन्होंने कहा कि सशस्त्रत्त् बल किसी भी दुस्साहस का ‘मुंहतोड़ जवाब’ देने के लिए तैयार हैं.

मिश्रा ने लद्दाख में भूमि के एक बड़े हिस्से पर चीन के कब्जा करने से संबंधित कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के दावे के बारे में पूछे जाने पर यह टिप्पणी की. उन्होंने कहा, ‘मैं किसी के बयान पर टिप्पणी नहीं करूंगा. लेकिन मैं वही कहूंगा जो तथ्य है क्योंकि मैंने जमीनी तौर पर खुद देखा है कि चीन ने एक इंच भी जमीन पर कब्जा नहीं किया है.’ उन्होंने कहा, ‘1962 में जो कुछ भी हुआ, वह सबके सामने है. लेकिन आज हम अपनी जमीन के आखिरी इंच तक पर काबिज हैं.’ पत्रकारों के एक सवाल पर उन्होंने कहा, ‘हमारे सशस्त्रत्त् बल किसी भी स्थिति के लिए तैयार हैं और भगवान न करे अगर पानी सिर से ऊपर चला गया तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.’ सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मिश्रा सेना द्वारा आयोजित तीन दिवसीय नॉर्थ टेक संगोष्ठी में भाग लेने के लिए यहां आए थे. उन्होंने कहा कि सैनिकों का मनोबल बहुत ऊंचा है.

मिश्रा ने कहा, ‘उनका उद्देश्य भूमि के एक-एक इंच टुकड़े की रक्षा करना है. कोई भी यहां पैर जमाने के इरादे से भारत की ओर आने की हिम्मत नहीं कर सकता. मुझे लगता है कि इसका सारा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महान नेतृत्व को जाता है.’

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुपर-4 में भारत की ऐतिहासिक जीत, पाकिस्तान को 228 रनों से हराया

Share on Social Mediaभारत ने पाकिस्तान को 228 रनों के बड़े अंतर से हराया. पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 358 रनों का लक्ष्य था, लेकिन बाबर आजम की टीम महज 128 रन बना सकी. बारिश के कारण मैच 2 दिन में पूरा हुआ. इसी के साथ रोहित शर्मा की […]

You May Like