सुपर-4 में भारत की ऐतिहासिक जीत, पाकिस्तान को 228 रनों से हराया

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 20 Second

भारत ने पाकिस्तान को 228 रनों के बड़े अंतर से हराया. पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 358 रनों का लक्ष्य था, लेकिन बाबर आजम की टीम महज 128 रन बना सकी.

बारिश के कारण मैच 2 दिन में पूरा हुआ. इसी के साथ रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने फाइनल की ओर भी कदम बढ़ा दिए हैं. मैच की बात करें, तो टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 2 विकेट पर 356 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. विराट काेहली और केएल राहुल ने नाबाद शतक जड़ा. कोहली 122 तो राहुल 111 रन बनाकर नाबाद रहे. जवाब में पाकिस्तान की टीम 32 ओवर में 128 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. टीम इंडिया सुपर-4 के प्वाइंट टेबल में भी टॉप पर पहुंच गई है. सुपर-4 में हर टीम को 3 मुकाबले खेलने हैं. 4 में से टॉप-2 टीमें फाइनल में जाएंगी.

टीम इंडिया के बैटर्स ने मैच में 37 चौके और 9 छक्के लगाए. यानी बाउंड्री से ही 202 रन बनाए डाले. विराट कोहली ने 94 गेंद पर नाबाद 122 रन बनाए. 9 चौका और 3 छक्का जड़ा. वहीं केएल राहुल ने नाबाद 111 रन की पारी में 106 गेंद का सामना किया. 12 चौका और 2 छक्का लगाया. इससे पहले 10 सितंबर को कप्तान रोहित शर्मा ने 49 गेंद पर 56 रन बनाए थे. 6 चौका और 4 छक्का जड़ा था. वहीं शुभमन गिल ने 52 गेंद पर 58 रन बनाए. 10 चौका लगाया. कोहली का यह वनडे का 47वां तो इंटरनेशनल क्रिकेट का 77वां शतक है. दूसरी ओर 6 महीने बाद इंटरनेशनल मैच खेलने उतरे केएल राहुल ने भी यादगार पारी खेली. पाकिस्तान के बल्लेबाज सिर्फ 9 बाउंड्री लगा सके. इसमें 8 चौका और एक छक्का शामिल है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधानसभा चुनाव को लेकर बिलासपुर पुलिस हुई अलर्ट , पुलिस ने जब्त की 33 लाख रुपेय नगद समेत करीब 7 हजार साड़ियां

Share on Social Mediaविधानसभा चुनाव को लेकर बिलासपुर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है. इस दौरान संदिग्ध लगने वाले लोगों की चेकिंग की जा रही है. इसी कड़ी में शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चेकिंग की गई. इस दौरान पुलिस ने 33 लाख रुपेय नगद समेत करीब 7 हजार […]

You May Like