MP के CM एक्शन में – BJP कार्यकर्ता का हाथ काटने वाले आरोपी के घर चला बुलडोजर

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 12 Second

Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद मोहन यादव एक्शन में आ गए हैं. पहले उन्होंने धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर रोक लगाने का निर्देश दिया और खुले में मांस की बिक्री पर रोक लगाई. इसके बाद गुरुवार को BJP कार्यकर्ता का हाथ काटने वाले आरोपी फारुख राइन उर्फ मिन्नी के घर पर बुलडोजर चला.

नए सीएम मोहन यादव के पदभार संभालने के बाद यह पहला मौका है जब किसी आरोपी के घर बुलडोजर कार्रवाई की गई है. मालूम हो कि आरोपी का घर भोपाल के 11 नंबर स्थित जनता कॉलोनी में है, जहां बुलडोजर चलाया गया है. फारुख ने BJP कार्यकर्ता देवेंद्र ठाकुर की हथेली काट कर अलग कर दी थी. इस मामले में भोपाल कलेक्टर ने NSA के तहत कार्रवाई की थी.

खुले में मांस-अंडे की बिक्री और तेज लाउडस्पीकर बजाए जाने पर रोक लगाने के फैसले के बाद सियासत गरमा गई है. कांग्रेस जहां इसे दुर्भावना का फैसला बताया है तो वहीं भाजपा ने इसे जरूरी माना है. राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को दो उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा के साथ शपथ ली थी.

देर शाम को कैबिनेट की पहली बैठक हुई और उसमें तय किया गया कि राज्य में खुले स्थानों पर मांस और अंडों की बिक्री नहीं होगी. इतना ही नहीं धार्मिक स्थलों एवं अन्य आयोजनों में निर्धारित मापदंडों से अधिक तेजी से लाउडस्पीकर बजाने पर रोक लगाई गई है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

रायपुर: 18 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा मकान

Share on Social Mediaरायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की प्रथम बैठक में राज्य के ग्रामीण अंचल के आवासहीन के लिए अहम फैसला लिया गया। राज्य में 18 लाख 12 हजार 743 जरूरतमंद परिवारों को तत्परता से आवास की स्वीकृति देने […]

You May Like