राहुल गांधी ने बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे उठाए

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 43 Second

नई दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कुलियों के साथ मुलाकात का वीडियो बुधवार को जारी कर बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे उठाए. उन्होंने कहा कि भारत का भार उठाने वालों के कंधे आज मजबूरियों के बोझ से झुके हुए हैं.

कांग्रेस नेता ने पिछले सप्ताह आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुलियों के साथ मुलाकात की थी. इस दौरान उनकी समस्याओं के बारे में जाना था. राहुल गांधी ने बुधवार को इस मुलाकात का एक वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर जारी किया. उन्होंने कहा, कुछ दिनों पहले रामेश्वर जी (सब्जी विक्रेता) से मुलाकात हुई थी. इसकी खबर मिलते ही कुछ कुली भाइयों ने मुझे उनसे मिलने का अनुरोध किया. जैसे ही मुझे मौका मिला, मैं दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल पहुंच गया. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि कुली भारत के सबसे मेहनती लोगों में हैं. करोड़ों यात्रियों के सफर में सहायक बनकर ये अपनी जिंदगी बिता देते हैं.

‘अडानी मामले में जांच को लेकर सेबी गंभीर नहीं ’

कांग्रेस ने अडानी समूह से संबंधित मामले में एक ताजा रिपोर्ट का हवाला देते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (सेबी) जांच को लेकर गंभीर नहीं है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक बार फिर दोहराया कि संयुक्त संसदीय समिति की जांच से ही सामने आ सकती है. कांग्रेस के नेता ने एक खबर का हवाला दिया, जिसमें यह दावा किया गया है कि अडानी समूह की कंपनी में निवेश करने वाले एक कोष का स्वामित्व सिंगल पर्सन फर्म के पास है.

राहुल ने कहा, प्रतिदिन 400-500 रुपये की मामूली जीविका कमाते हैं, जिसमें घर का खर्च भी पूरा नहीं पड़ता, बचत का तो सवाल ही नहीं. कारण, कमरतोड़ महंगाई. खाना महंगा, रहना महंगा, शिक्षा महंगी, स्वास्थ्य महंगा गुजारा हो भी तो कैसे!

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेनका गांधी ने इस्कॉन पर गंभीर आरोप लगाए

Share on Social Mediaनई दिल्ली. पूर्व केंद्रीय मंत्री और पशु अधिकार कार्यकर्ता मेनका गांधी ने इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्ण कॉन्शसनेस (इस्कॉन) पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि इस्कॉन अपनी गौशालाओं की गायों को कसाइयों को बेचता है. हालांकि, इस्कॉन ने इन आरोपों का खंडन किया है. उसने आरोपों […]