मेनका गांधी ने इस्कॉन पर गंभीर आरोप लगाए

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 28 Second

नई दिल्ली. पूर्व केंद्रीय मंत्री और पशु अधिकार कार्यकर्ता मेनका गांधी ने इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्ण कॉन्शसनेस (इस्कॉन) पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि इस्कॉन अपनी गौशालाओं की गायों को कसाइयों को बेचता है. हालांकि, इस्कॉन ने इन आरोपों का खंडन किया है. उसने आरोपों को निराधार बताया है.

भाजपा सांसद मेनका गांधी पशु कल्याण के मुद्दों को लेकर मुखर रहती हैं. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में मेनका को कहते हुए सुना जा सकता है कि भारत में इस समय सबसे बड़ा धोखेबाज इस्कॉन है. उन्होंने गौशालाएं स्थापित कीं, जिन्हें चलाने के लिए उन्हें सरकार की तरफ से अनगिनत फायदे मिलते हैं. बड़ी जमीनें मिलती हैं.

भाजपा नेता ने आंध्र प्रदेश में इस्कॉन की एक गौशाला की अपनी यात्रा को याद किया. उन्होंने कहा,हाल ही में उन्होंने अनंतपुर गौशाला का दौरा किया था. वहां एक भी स्वस्थ गाय नहीं मिली. वहां एक भी बछड़ा नहीं है. उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि सभी को बेच दिया गया था.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नियम तोड़ने पर 500 करोड़ के जुर्माने का प्रस्ताव संभव

Share on Social Mediaनई दिल्ली. केंद्र सरकार डिजिटल इंडिया बिल के प्रावधानों का उल्लंघन करने पर संस्थाओं पर 500 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रस्ताव कर सकती है. सूत्रों के मुताबिक, प्रस्तावित विधेयक के तहत, केंद्र साइबर सुरक्षा को बढ़ाने के लिए किसी भी डिजिटल प्रणाली में उत्पन्न, प्रसारित, […]

You May Like