भारत ने ताल्हा को आतंकी घोषित किया

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 20 Second

लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद के बेटे ताल्हा सईद को भारत सरकार ने आतंकवादी घोषित कर दिया है। गृह मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर इसकी सूचना दी। मंत्रालय के मुताबिक, ताल्हा भारत में लश्कर-ए-तैयबा के लिए भर्ती, फंड इकट्ठा करने और आतंकवादी योजनाएं बनाने का काम करता है।

26/11 आतंकी हमले में शामिल था ताल्हा: गृह मंत्रालय ने बताया कि ताल्हा सईद को यूएपीए (अनलॉफुल एक्टिविटी प्रिवेंशन एक्ट) के तहत आतंकवादी घोषित किया गया है। वह लश्कर की मौलवी विंग का प्रमुख है और कई आतंकी गतिविधियों में शामिल है। जानकारी के मुताबिक, 26/11 मुंबई हमले में भी हाफिज के बेटे ने अहम भूमिका निभाई थी। ताल्हा सक्रिय रूप से पाकिस्तान में लश्कर केंद्रों का दौरा करते हुए भारत और कई पश्चिमी देशों के खिलाफ जिहाद का प्रचार करता रहता है।

इंटर पोल भी ले सकता है एक्शन: ताल्हा सईद को आखिरी बार पाकिस्तान में हाफिज सईद के घर के पास हुए धमाके के बाद सार्वजनिक तौर पर देखा गया था। वह धमाके में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए अस्पताल भी पहुंचा था। माना जा रहा है कि भारत के बाद यूएन की इंटर पोल भी ताल्हा पर कड़ा एक्शन ले सकती है।

हाफिज सईद को भी 32 साल की सजा: इससे पहले कल यानी शुक्रवार को पाकिस्तान की एंटी टेररिज्म कोर्ट ने हाफिज सईद को टेरर फंडिंग के 2 केस में 32 साल की सजा सुनाई है। उस पर 3.40 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। वहीं अमेरिका ने भी हाफिज सईद पर करोड़ों रुपए का इनाम घोषित कर रखा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शेयर मार्केट में रकम दोगुना करने का झांसा देकर ठगी, 4 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

Share on Social Media गंज रायपुर ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके पति कन्स्ट्रक्शन कार्य करते है। वर्ष 2020 में कोविड संक्रमण के दौरान प्रार्थिया के पति का कार्य बंद हो जाने से आर्थिक तंगी होने पर प्रार्थिया एवं उसके पति दोनों शेयर मार्केट जिरोधा में ट्रेडिंग का […]

You May Like