आयकरदाताओं को नहीं मिलेगा इस योजना का लाभ

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 39 Second

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने अटल पेंशन योजना में बड़ा बदलाव किया है. इसके तहत आयकरदाता अब इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे. नया नियम 01 अक्टूबर 2022 से लागू होगा. वित्त मंत्रालय की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है. यह बदलाव आयकरदाताओं के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. यह योजना सरकार ने 2015 में शुरू की थी और मुख्य रूप से असंगठित क्षेत्र के लोगों पर केंद्रित है.

वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार कोई भी नागरिक जो आयकर भरता है या पहले कभी भर चुका है, वह 01 अक्टूबर 2022 से अटल पेंशन योजना का लाभ नहीं उठा सकता है. मंत्रालय ने यह भी साफ किया है कि किन लोगों को आयकर दाता माना जाएगा. मंत्रालय ने कहा है कि कोई भी व्यक्ति, जिसके ऊपर आयकर की धारा 1961 के तहत आयकर देनदारी बनती है, उसे आयकर दाता माना जाएगा.

तत्काल बंद हो जाएगा खाता : वित्त मंत्रालय के अनुसार यदि कोई ग्राहक एक अक्टूबर या उसके बाद इस योजना से जुड़ेगा और बाद में वो आयकरदाता पाया जाता है तो उसका खाता तत्काल बंद कर दिया जाएगा. साथ ही उस समय तक जमा पैसे उसके खाते में वापस कर दिए जाएंगे.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दुर्घटना में मरने वाले की विवाहित बेटियां भी मुआवजे की हकदार

Share on Social Mediaबेंगलुरु. कर्नाटक उच्च न्यायालय ने कहा है कि दुर्घटना में अपने माता-पिता के मारे जाने पर विवाहित बेटियां भी बीमा कंपनियों से मुआवजा पाने की हकदार हैं. अदालत ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने माना है कि विवाहित बेटे भी ऐसे मामलों में मुआवजे के हकदार हैं. […]

You May Like