दुर्घटना में मरने वाले की विवाहित बेटियां भी मुआवजे की हकदार

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

बेंगलुरु. कर्नाटक उच्च न्यायालय ने कहा है कि दुर्घटना में अपने माता-पिता के मारे जाने पर विवाहित बेटियां भी बीमा कंपनियों से मुआवजा पाने की हकदार हैं. अदालत ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने माना है कि विवाहित बेटे भी ऐसे मामलों में मुआवजे के हकदार हैं. यह न्यायालय भी विवाहित बेटों और बेटियों में कोई भेदभाव नहीं कर सकता. लिहाजा इस तर्क को स्वीकार नहीं किया जा सकता कि मृतक की विवाहित बेटियां मुआवजे की हकदार नहीं हैं.’

न्यायमूर्ति एच. पी. संदेश की एकल पीठ ने एक बीमा कंपनी द्वारा दाखिल एक याचिका पर सुनवाई की. याचिका में 12 अप्रैल, 2012 को उत्तर कर्नाटक में यमनूर, हुबली के पास हुई दुर्घटना में जान गंवाने वाली 57 वर्षीय रेणुका की विवाहित बेटियों को मुआवजा देने के आदेश को चुनौती दी गई थी. रेणुका के पति, तीन बेटियों और एक बेटे ने मुआवजे की मांग की थी. मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण ने परिवार के सदस्यों को छह प्रतिशत की वार्षिक ब्याज दर के साथ 5,91,600 रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया था. बीमा कंपनी ने इस आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती देते हुए एक याचिका दाखिल की, जिसमें कहा गया कि विवाहित बेटियां मुआवजे का दावा नहीं कर सकतीं.

याचिका में यह भी कहा गया कि वे आश्रित नहीं हैं. इसलिए निर्भरता नहीं होने पर मुआवजा देना गलत है. अदालत ने इन दलीलों को खारिज कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Income Tax Raid: छापे में मिले कैश, इसे देखकर आपकी आंखे फटी की फटी रह जाएगी, बाराती बनकर पहुंचे थे अफसर

Share on Social Mediaनई दिल्ली. आयकर विभाग ने इस्पात टीएमटी बार निर्माण करने वाले महाराष्ट्र के दो व्यापारिक समूहों पर छापेमारी की. इसमें 14 करोड़ मूल्य के आभूषणों के अलावा 56 करोड़ की नकदी जब्त हुई है. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने गुरुवार को यह जानकारी दी. छापे के […]

You May Like