छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में आज जमकर बरसेंगे बादल

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 32 Second

छत्तीसगढ़ में आने वाले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है. प्रदेश में लगातार बारिश से जलाशयों का जलस्तर बढ़ा है. निचले स्तरों में जलभराव हो गया है. नदी-नाले उफान पर हैं. राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में आज शुक्रवार को झमाझम बारिश होने के आसार है. वहीं रायपुर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं. कई जगहों पर बूंदा-बांदी भी हुई है.

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी दो दोनों के बाद मौसम का मिजाज बदल सकता है. इससे कम बारिश होने की संभावना है और अधिकतम तापमान बढ़ सकता है. फिलहाल आज शुक्रवार को प्रदेशभर बारिश के आसार है. कई इलाकों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है. एक दो जगहों पर वज्रपात की संभावना है.

जानें मौसम का हाल

एक निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण पूर्व झारखंड और उसके आसपास के क्षेत्र के ऊपर स्थित है. इसके साथ ही ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है. मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा और सीधी निम्न दाब के केंद्र हैं. उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है. इसके प्रभाव से प्रदेश में आज भी भारी बारिश हो सकती है.

बारिश के आंकड़े सेमी में

बीते दिनों गुरुवार को प्रदेशभर में झमाझम बारिश हुई है. बारिश के आंकड़े सेंटीमीटर दर्ज की गई है. लोरमी में 17 सेंटीमीटर, बिल्हा में 14, मुंगेली, शिमला में 11, पथरिया में 10, पलारी, मस्तूरी में 9, लाभांडी, कोटा, चांपा में 8, नवागढ़, अकलतरा, बलौदाबाजार, महासमुंद, बिलाईगढ़ में 7, भाटापारा, आरंग, बेमेतरा में 6, अभनपुर और रायपुर में 5 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है. इसके साथ ही कई जगहों पर इससे कम बारिश हुई है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ न्यूज: दिनदहाड़े हुई फायरिंग से थर्राया जशपुर, SSP मौके पर..

Share on Social Mediaन्यूज़ डेस्क : जशपुर जिले से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां ग्रामीण यांत्रिकी विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहाँ अचानक फायरिंग हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार ठेकेदारों के बीच हुए पैसे के विवाद में गोली चल गई। लोगों की सूचना […]