गंज रायपुर ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके पति कन्स्ट्रक्शन कार्य करते है। वर्ष 2020 में कोविड संक्रमण के दौरान प्रार्थिया के पति का कार्य बंद हो जाने से आर्थिक तंगी होने पर प्रार्थिया एवं उसके पति दोनों शेयर मार्केट जिरोधा में ट्रेडिंग का कार्य करने लगे। नवम्बर 2021 में प्रार्थिया के पति के मोबाइल फोन में मोबाईल नंबर 9893600238 से कॉल आया, जिसके धारक ने अपना नाम गौतम शाह निवासी भोपाल का होना बताकर संपर्क किया, जिसकी जानकारी प्रार्थिया के पति ने प्रार्थिया को भी दी।
जिस पर गौतम शाह से मोबाईल फोन से संपर्क करने पर उसके द्वारा स्वयं को भोपाल में शेयर मार्केट के बी.एस.ई. नामक ट्रेडिंग में काम करना बताया गया। गौतम शाह व उसके पति को अपने भरोसे में लेते हुए शेयर मार्केट के बी.एस.ई. में रूपये इन्वेस्ट करने व रकम को 25 दिनों में डबल करके रकम वापस करने का लालच दिया। जिस पर दोनों गौतम शाह के झांसे में आकर उसके द्वारा दिये गये केनरा बैंक खाता जिसका धारक राहुल मारू नामक व्यक्ति है। मोबाईल नंबर 8964810383 जिसका धारक अमित पटेल नामक व्यक्ति है।
