बजाज के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज का निधन, 83 वर्ष में निधन

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 24 Second

बजाज के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज का आज पुणे में निधन हो गया। वे 83 साल के थे। बजाज लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। उनके निधन की खबर आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया है। 2001 में उन्हें पद्म भूषण का सम्मान भी मिल चुका है। राहुल का जन्म 10 जून, 1938 को कोलकाता में मारवाड़ी बिजनेसमैन कमलनयन बजाज और सावित्री बजाज के घर हुआ था। बजाज और नेहरू परिवार में तीन जनरेशन से फैमिली फ्रैंडशिप चली आ रही थी। राहुल के पिता कमलनयन और इंदिरा गांधी कुछ समय एक ही स्कूल में पढ़े थे।

1965 में संभाला था बजाज ग्रुप का जिम्मा
राहुल बजाज ने 1965 में बजाज ग्रुप की जिम्मेदारी संभाली थी। उनकी अगुआई में बजाज ऑटो का टर्नओवर 7.2 करोड़ से 12 हजार करोड़ तक पहुंच गया और यह स्कूटर बेचने वाली देश की अग्रणी कंपनी बन गई। 2005 में राहुल ने बेटे राजीव को कंपनी की कमान सौंपनी शुरू की थी। 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्मार्ट सिटी के एमडी ने योजनाओं का किया निरीक्षण

Share on Social Mediaअतिरिक्त प्रबंध संचालक चन्द्रकांत वर्मा के साथ तकनीकी टीम भी थी उनके साथ रायपुर। एमडी अभिजीत सिंह ने आज अतिरिक्त प्रबंध संचालक चंद्रकांत वर्मा के साथ रायपुर स्मार्ट सिटी लि. द्वारा संचालित कार्य योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तेलीबांधा में निर्माणाधीन ड्रेनेज सिस्टम, हल्का तालाब, […]

You May Like