सीटों का बंटवारा जल्द होगा नीतीश

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 30 Second

पटना . मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी पार्टी और ‘इंडिया’ गठबंधन एकजुट है. सब कुछ समय पर होने वाला है और कहीं कोई दिक्कत नहीं है. सीट बंटवारा भी जल्द हो जाएगा.

गठबंधन से नाराजगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं जरा भी नाराज नहीं हूं. सब लोग साथ मिलकर चलें, यही हम चाहते हैं. हमारी अपनी कोई इच्छा नहीं है. मुख्यमंत्री ने पाटलिपुत्र स्थित अटल पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने तथा श्रद्धांजलि देने के बाद यह बात कही. उन्होंने कहा कि दिल्ली में 19 दिसंबर को बैठक में हमने कहा था कि लोकसभा चुनाव को लेकर सीटों पर बंटवारा जल्दी से हर राज्य में कर लीजिए. बैठक में बात आई तो हमने यह भी कहा, जिनको भी नेता बनाइए, हमको अपने लिए कुछ नहीं चाहिए.

पार्टी में एकजुटता का दावा पत्रकारों ने सवाल किया कि क्या आपकी पार्टी में सब कुछ ठीक है, जैसा सांसद सुशील कुमार मोदी आरोप लगा रहे हैं. इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कौन, क्या बोलता है, हम ध्यान नहीं देते. हमारी पार्टी में कोई इधर-उधर नहीं है, सब एकजुट हैं.

बड़े पैमाने पर बहाली हो रही नीतीश ने कहा कि राज्य में बड़े पैमाने पर बहाली हो रही है. हमने घोषणा की थी कि 10 लाख बहाली करेंगे, उसमें आधा के करीब हम पहुंच चुके हैं. हम लोग एक-एक काम कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री बनाने में अटल जी का बड़ा योगदान नीतीश कुमार ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में बहुत काम हुए. हर क्षेत्र में उन्होंने मदद की, हमने काम भी किया है. मुझे बिहार का मुख्यमंत्री बनाने में अटल जी का बहुत बड़ा योगदान है. वाजपेयी जी के प्रति आदर का भाव हमेशा रहेगा.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

अयोध्या में प्रधानमंत्री के रोड शो का रूट तय

Share on Social Mediaअयोध्या . 30 दिसंबर को अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो का रूट तय हो गया है. शासन के निर्देश मिलते ही कमिश्नर गौरव दयाल ने रोड शो का रूट जारी कर दिया. 15 किलोमीटर लंबे इस रूट से संबंधित तैयारी के निर्देश विभागीय अफसर […]

You May Like