छत्तीसगढ़: सरकार ने 12 हजार 292 करोड़ रूपयों का अनुपूरक बजट पेश किया

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

रायपुर: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने कहा है कि मेरी सरकार चुनाव के दाैरान किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में समुचित कदम उठाएगी। उन्होंने ये बात छत्तीसगढ़ विधान सभा की नव निर्वाचित सदन को संबोधित करते हुए कही।

अभिभाषण के दाैरान शोर-शराबे के बीच विपक्षी कांग्रेस के सदस्यों ने कई मुद्दों को लेकर आपत्ति और विरोध जताया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बात को लेकर आपत्ति जताई कि अभिभाषण अंग्रेजी में नहीं होना चाहिए।

कांग्रेस ने किसानों की दो लाख तक की कर्जमाफी का मुद्दा उठाते हुए एक किसान की आत्महत्या के प्रकरण पर रोष जताया। सत्र के दूसरे दिन सरकार ने 12 हजार 292 करोड़ रूपयों का अनुपूरक बजट पेश किया। इस पर गुरूवार को चर्चा के बाद पारित कराया जाएगा।

Next Post

प्रधानमंत्री की ‘परीक्षा पे चर्चा’ जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में

Share on Social Mediaप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी तनाव से दूर रखने हेतु सत्र 2023-24 हेतु लोकप्रिय कार्यक्रम ‘ परीक्षा पे चर्चा ’ का सप्तम चरण जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है. स्कूल शिक्षा विभाग के राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा द्वारा […]