कवर्धा के भाजपा प्रत्याशी के भाई सहित 5 पर बलवा का अपराध दर्ज

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 57 Second

कवर्धा. विधानसभा चुनाव के दौरान तरेगांव जंगल के समीप कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ गाली गलौच कर जान से मारने के धमकी देने तथा बलवा करने के मामले में अजय शर्मा सहित 5 भाजपा कार्यकर्ताओं के विरूध अपराध दर्ज किया गया है. इस घटना में पीड़ित अजीत बाजपेयी ने घटना में लगभाग 70- 80 भाजपा कार्यकर्ताओ के शामिल होने की एफ.आई.आर लिखाई है. घटना 4 नवबंर की रात लगभग 11.30 बजे की है. घटना की शिकायत अगले दिन कर दी गई थी. चेक पोस्ट मे लगे सी.सी.टी.वी कैमरे में चेक करने के पश्चात इस मामले में थाना तरेगांव जगल में धारा 147, 294, 506 (बी) का अपराध दर्ज किया गया है.

एफ.आई.आर के अनुसार अजय शर्मा सहित काशी उइके, बरसाती वर्मा, तेजु जैन, दिलीप नायक अपने 70-80 भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ अजीत बाजपेयी को अटिर्गा वाहन से उतार कर वाहन की जांच करने लगे. इसके पश्चात कांग्रेस पार्टी के विरूद्ध आपत्तिजनक नारे लगाकर उसे धमकी दिए, मारपीट. करते हुये घटनास्थल से अपहरण कर दूर ले जाकर एक रजिस्टर देकर उसमें चुनाव की एंट्री लिखवाने मजबूर कर दिया. इसके पश्चात थाना तरेगांव जंगल मुख्य मार्ग पर मारपीट किए. जेब में रखे 20-22 हजार रुपए तथा मोबाईल फोन लूट लिये. 2-3 घंटे तक घटना को अंजाम देने के बाद थाना के अंदर ले जाकर दुर्व्यवहार किए.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

कांग्रेस ही जातीय गणना का काम कराएगी राहुल

Share on Social Mediaबूंदी/दौसा . कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर जातीय गणना को लेकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कुछ भी हो जाए प्रधानमंत्री मोदी जातीय गणना नहीं करा सकते. यह काम कांग्रेस ही करा सकती है. राहुल ने कहा, इस देश के लिए सबसे जरूरी काम जातीय […]

You May Like