मुख्य सचिव ने निर्माणाधीन विधानसभा भवन के प्रगति की समीक्षा की

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 5 Second

रायपुर । मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज निर्माणाधीन नवीन विधानसभा भवन, विधायक विश्रामगृह एवं विधानसभा के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए बन रहे आवासों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में विधानसभा निर्माण की प्रगति, वर्तमान स्थिति, समस्याएं और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। नवीन विधानसभा भवन में स्मार्ट लाइट की व्यवस्था की जायेगी। जहाँ-जहाँ रात में प्रकाश की आवश्यकता कम हो वहां आटोमेटिक लाइट बंद हो जायेगी। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नवीन विधानसभा में बनने वाले गार्डन का डिज़ाइन, कलर पेंटिंग आदि के अनुमोदन के लिए विधानसभा को भेजा जाए। विधानसभा में 700 वाहनों की पार्किंग की जगह बनायीं जायेगी। विधानसभा सौर ऊर्जा से संचालित हो इसके लिए सोलर पैनल शिफ्ट हो गये हैं। विधानसभा भवन के हॉल को छत्तीसगढ़ के संस्कृति, 3डी पेंटिंग, दरवाजांे पर कलाकृति, बस्तर आर्ट, जशपुर आर्ट, एलईडी द्वारा प्रदर्शिनी आदि से सुसज्जित किया जायेगा। नवीन विधायक विश्राम गृह का निर्माण नवा रायपुर के सेक्टर-25 में ग्राम राखी में 44.67 एकड़ भूमि में किया जा रहा है। विधानसभा के अधिकारियों-कर्मचारियों के आवास के लिए नवा रायपुर में स्थित सेक्टर-31 में भूमि का चयन किया गया हैं। मुख्य सचिव ने विधानसभा अध्यक्ष के निर्देशानुसार निर्धारित समय में काम पूरा करने कहा है। संसदीय कार्य सचिव और विधानसभा सचिव को संयुक्त रूप से निर्माण स्थल का निरीक्षण करने कहा है। मुख्य सचिव ने कहा की निर्माण कार्य अच्छी गुणवत्ता के साथ भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सम्पन्न किया जाये। बैठक में सचिव लोक निर्माण विभाग डॉ. कमलप्रीत सिंह, संस्कृति विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी., वन एवं पर्यावरण सचिव श्रीमती आर. शंगीता, सचिव संसदीय कार्य श्री एस. प्रकाश, विधानसभा सचिव श्री दिनेश शर्मा, नवा रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सौरभ कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को जनता ने सिखाया सबक, प्रदर्शन करने आए कार्यकर्ता मूंह छुपाकर भागे

Share on Social Media रायपुर। राजधानी रायपुर के वार्ड क्रमांक 38 शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वार्ड पार्षद दीपक जायसवाल द्वारा वार्ड वासियों के विभिन्न जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया। छत्तीसगढ़ के लोगों की समस्याओं को […]

You May Like