प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खेल : हिंदू संगठन ने ब्रेनवाश करने का लगाया आरोप, पति-पत्नी समेत 6 गिरफ्तार

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 50 Second

बिलासपुर. बिलासपुर जिले में एक बार फिर धर्मांतरण को लेकर माहौल गर्मा गया. मस्तूरी थाना क्षेत्र के हिर्री गांव के एक सूने घर में प्रार्थना सभा बुलाई गई थी. जहां लोगों का धर्मापरिवर्तन कराया जा रहा था. हिंदू संगठन ने आरोप लगाया कि प्रार्थना सभा की आड़ में लोगों का ब्रेनवाश किया जा रहा था. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पति-पत्नी समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, हिर्री गांव के सूने मकान में प्रेयर मीटिंग बुलाई गई थी. जिसमें लगभग 70 लोग शामिल हुए थे. इस दौरान बहला-फुसलाकर लोगों का धर्मंतरण कराया जा रहा था. हिंदू संगठन ने इसकी सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. उनका आरोप है कि यहां आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को झांसा देकर कहानी बताई जा रही थी. उनका ब्रेनवाश किया जा रहा था. घटना से जुड़ा हुआ वीडियो भी सामने में आया है. पुलिस के पहुंचने के बाद बड़ी संख्या में लोग घर से बाहर निकलते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे हैं. पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद पति गोरेलाल टंडन और उसकी पत्नी सद्रोहा टंडन समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनके खिलाफ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्यपाल रमेन डेका ने भव्य जनजातीय संग्रहालय का लिया जायजा

Share on Social Mediaराज्योत्सव पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी करेंगे संग्रहालय का लोकार्पण रायपुर । राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज अटल नगर नवा रायपुर में आदिवासी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में शहीद वीर नारायण सिंह जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी स्मारक सह-संग्रहालय का जायजा लिया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी राज्योत्सव […]

You May Like