चलती एक्सप्रेस ट्रेन में जवान ने की अंधाधुंध गोलीबारी, ज़मीन पर तड़पती जान, देखे खौफनाक वीडियो …

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

न्यूज़ डेस्क : एक ऐसी घटना जिसने सबको हिला कर रख दिया। जहां एक आरपीएफ कांस्टेबल ने अपने सीनियर एएसआई पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस घटना में एएसआई और 3 अन्य यात्रियों की गोली लगने से मौत हो गई। महाराष्ट्र के पालघर स्टेशन के पास एक चलती ट्रेन में यह घटना घटित हुई है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें आरोपी कॉन्स्टेबलहाथों में हथियार पकडे दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में आगे देखा जा सकता है की एक लहूलुहान व्यक्ति निचे गिरा हुआ दिखाई दे रहा है। जिसने भी यह वीडियो देखा वह हैरान रह गया।

अधिकारी ने बताया कि चेतन कुमार चौधरी ने चलती ट्रेन में अपने एस्कॉर्ट ड्यूटी प्रभारी एएसआई टीका राम मीना पर गोली चला दी। अधिकारी ने बताया कि अपने सीनियर की हत्या करने के बाद कांस्टेबल दूसरी बोगी में गया और तीन यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी। रेलवे पुलिस और आरपीएफ अधिकारियों की मदद से कांस्टेबल को मीरा रोड पर पुलिस ने पकड़ लिया।

https://twitter.com/asadowaisi/status/1686192470323847168

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सस्पेंड : कलेक्टर ने किया छात्रावास प्रभारी अधीक्षक को इस वजह से सस्पेंड, आदेश जारी...

Share on Social Mediaन्यूज़ डेस्क : जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां छात्रावास के प्रभारी अधीक्षक को कलेक्टर ने सस्पेंड कर दिया हैं। बता दे की यह पूरा मामला बीजापुर के आवापल्ली प्री-मैट्रिक छात्रावास का हैं।कार्य में लापरवाही किये जाने के गंभीर मामले पर कलेक्टर ने […]