आफताब ने आरी से काटी थी श्रद्धा वॉकर की लाश

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 57 Second

नई दिल्ली . श्रद्धा वॉकर हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है. पोस्टमार्टम विश्लेषण में यह पता चला है कि श्रद्धा की लाश को आरी जैसे हथियार से काटा गया था.

हत्याकांड की जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा की 23 हड्डियों का पोस्टमार्टम विश्लेषण करवाया था, जिसकी रिपोर्ट आ गई है. आरोपी आफताब अमीन पूनावाला (28) की निशानदेही पर महरौली और गुरुग्राम के जंगलों से दिल्ली पुलिस ने यह हड्डियां बरामद की थीं. इसके बाद सैंपलों को सीएफएसएल लैब भेजा गया था. दिल्ली पुलिस जनवरी के आखिरी सप्ताह में साकेत कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर सकती है.

दिल्ली पुलिस ने बरामद हड्डियों के नमूनों को माइटोकॉन्ड्रियल डीएनए रिपोर्ट और हैदराबाद में सेंटर फॉर डीएनए फिंगरप्रिंटिंग डायग्नोस्टिक (सीडीएफडी) में टेस्टिंग के लिए भेजा था. इस दौरान ये नमूने श्रद्धा के पिता और भाई के साथ मेल खा गए थे. इस कारण इस मामले में हालिया घटनाक्रम को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे पुलिस को आफताब के खिलाफ चार्जशीट दायर करने में मदद मिलेगी. पहले पुलिस ने श्रद्धा के शरीर को काटने का वैज्ञानिक प्रमाण न होने को लेकर चिंता जाहिर की थी, क्योंकि शरीर के टुकड़े करने के लिए इस्तेमाल किए गए हथियार को लेकर कोई जानकारी मिली थी.

50 से अधिक के बयान दर्ज पुलिस अब श्रद्धा के 50 से अधिक दोस्तों सहित गवाहों के रिकॉर्ड किए गए बयानों के साथ आरोपी के खिलाफ साकेत कोर्ट में चार्जशीट दायर करने के लिए तैयार है. पुलिस ने कहा कि एम्स दिल्ली में डॉक्टरों ने अध्ययन की गई हड्डियों के कोनों पर ‘बेहद पतली रेखाएं’ पाईं, जिससे पता चलता है कि उसके शरीर को आरी जैसी नुकीली चीज से काटा गया था.

ऐसे हुआ था खुलासा आरोपों के मुताबिक, आफताब पूनावाला ने 18 मई को दिल्ली स्थित महरौली में किराए के फ्लैट में झगड़े के बाद श्रद्धा वॉकर की हत्या कर दी थी. उसने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए थे.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रक्षामंत्री ने देहरादून में शौर्य स्थल का दौरा किया, सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के जज्बे को सराहा

Share on Social Mediaरक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि आज भारत पहले जैसा भारत नहीं रहा. विश्व के मानचित्र पर स्वाभिमान से भारत का नाम अंकित है. दुनिया मान रही है कि भारत का कद बढ़ा है. एक वक्त था जब अंतरराष्ट्रीय मंच पर उसकी बात गंभीरता से […]

You May Like