कीव के टीवी टावर पर मिसाइल अटैक में 5 की मौत

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 4 Second

यूक्रेन के खिलाफ रूसी हमला बुधवार को सातवें दिन भी जारी है। राजधानी कीव और खार्कीव समेत कई प्रमुख शहरों को निशाना बनाया जा रहा है। मंगलवार रात रूसी फोर्सेस ने राजधानी कीव के टीवी टावर पर मिसाइल अटैक किया। इस हमले में 5 लोगों की मौत हो गई। रूस ने यहूदियों के नरसंहार की याद में बनाए गए बेबिन यार होलोकॉस्ट मेमोरियल सेंटर पर भी हवाई हमला किया।

सैन्य कार्रवाई से इतर UN में रूस को भारी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी है। मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में जैसे ही रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बोलना शुरू किया लगभग 100 डिप्लोमैट्स ने वॉकआउट कर लिया। जो बाइडेन ने यूएस कांग्रेस में स्टेट ऑफ द यूनियन को संबोधित कियासंबोधन में बाइडेन ने कहा- रूस जिस तरह यूक्रेन पर हमला कर रहा है यह विश्व शांति के लिए खतरा है। अमेरिका यूक्रेन के साथ है। पुतिन ने गलत कदम उठाया है। वो यूरोप को बांटना चाहते थे। हम एक साथ हैं और एक साथ रहेंगे। यूक्रेन ने रूस के झूठ का मुकाबला सच्चाई के साथ किया। अमेरिका की सेना रूस के साथ नहीं भिड़ेगी, लेकिन हम रूस को मनमानी नहीं करने देंगे। रूस की आर्थिक व्यवस्था तबाह है। हमने इतिहास से सीखा है कि जब तानाशाह को उनके किए की कीमत नहीं चुकानी पड़ती है तो वो ज्यादा तबाही मचाते हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अब एनआईए नहीं, राज्य सरकार की एजेंसी करेगी झीरम कांड की जांच

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को तगड़ा झटका लगा है। जस्टिस आरसीएस सामंत और जस्टिस अरविंद सिंह चंदेल की डिवीजन बेंच ने प्रदेश के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की अपील को खारिज कर दिया है। इस फैसले के बाद अब […]

You May Like