जानिए आज आपकी ग्रह-दशाएं क्या कहती है

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:7 Minute, 52 Second

मेष:
गणेशजी कहते हैं कि मेष राशि के लोग आज खुद पर भरोसा रखें। आज ज्यादा लाभ कमाने के लिए आप बिजनेस में भाई-बहनों का सहयोग भी प्राप्त कर सकते हैं। मित्रों के सहयोग से मुश्किल काम आसानी से ही पूरे कर लेंगे। महिलाओं को घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ेगी। छात्रों को उनके मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी। कलाकारों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है।
भाग्य आज 80 % आपका साथ देगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

वृषभ:
गणेशजी कहते हैं कि वृषभ राशि के लोगों को आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है। घर की जिम्मेदारियों को निभाने की दिशा में आप कुछ नया निर्णय ले सकते हैं। आज आपका व्यापार, रोजगार अच्छा चलेगा। पिता के कार्य में आपका सहयोग सराहनीय रहेगा। कार्यस्थल पर सहयोगियों को आप से ईर्ष्या हो सकती है। साथ काम करने वालों से आपको खुशी मिलेगी।
भाग्‍य आज 75 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। भगवान गणेशजी की आराधना करें।

मिथुन:
गणेशजी कहते हैं कि मिथुन राशिवालों के लिए आज का दिन खास रहेगा। मन में कोई बात हो तो उसे प्रकट करें। तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। महिलाओं को अपने करियर के बारे में और गहराई से सोचने की जरूरत है। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए दिन बहुत अच्छा है। रुपए पैसे के लेनदेन में सावधानी रखें। आमदनी में से कुछ पैसा आप भविष्य के लिए बचा सकते हैं। आज आप अपने मित्रों को दिया हुआ वादा पूरा नहीं कर पाएंगे जिससे वह नाराज हो सकते हैं।
कर्क:
गणेशजी कहते हैं कि कर्क राशि के लोगों के व्यक्तित्व में आज नए आकर्षण का संचार होगा। अपने हुनर और समझदारी से कार्यों को बखूबी पूरा करेंगे। व्यापार में आज अचानक शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। अधिकारियों के सामने अपनी बात रखने का सही समय हैं। कार्य विस्तार के लिए लोन लेना पड़ सकता है। आज धन के मामले में सफलता प्राप्त हो सकती है।
आपका भाग्‍य आज 85 प्रतिशत रहेगा। सूर्य देवता को जल अर्पित करें।

सिंह:
गणेशजी कहते हैं कि सिंह राशि के जातक आज किसी की बात को दिल पर न लगाएं। नौकरी करने वालों को आर्थिक स्वरूप से सक्षम बनने की आवश्यकता होगी। व्यापार में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास आपको अच्छे नतीजे प्रदान करेंगे। बुजुर्गों द्वारा मिली हुई राय को नजरअंदाज न करें। अगर आप अविवाहित हैं तो आपकी शादी की बात आगे बढ़ सकती है। आज आप अपने दोस्तों के साथ कुछ बातें शेयर कर सकते हैं।
आज भाग्य 95 % आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

कन्या:
गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन कन्या राशि के लोगों के लिए लिए महत्वपूर्ण रहेगा। कपड़ा व्यवसायों को आज अच्छा लाभ होगा। इतना ही नहीं आज आप भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश कर सकते हैं। ससुराल के लोगों से अच्छी बातचीत होगी। नौकरी में सफलता मिलेगी। जिम्मेदारी भरे किसी काम में लापरवाही न बरतें। आज आपको रुके हुए कार्य शुरू करने के लिए किसी की सिफारिश करनी पड़ सकती हैं। अगर बीमा या निवेश संबंधी कोई प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए दिन शुभ रहेगा।
तुला:
गणेशजी कहते हैं कि तुला राशि के लोगों को आज काम में अच्छे अवसर हाथ लग सकते है। आपके पारिवारिक बिजनेस में आज आपको अपने जीवनसाथी की बात माननी पड़ सकती है। व्यापारियों को सरकारी नियमों से कुछ परेशानी हो सकती है। सोशल मीडिया के जरिए आपका कोई नया दोस्त बनेगा।
भाग्य आज 90 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। गणेशजी की पूजा – आराधना करें।

वृश्चिक:
गणेशजी कहते हैं कि वृश्चिक राशि के लोगों को आज अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। युवाओं के पास उच्च शिक्षा के लिए बेहतर मौके हैं। माता-पिता के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं। जरूरी लेनदेन को लेकर सावधान रहें। कोई कविता या कहानी लिख सकते हैं।
भाग्य आज 76 प्रतिशत तक आपके साथ हे। केलों का दान करें।

धनु:
गणेशजी कहते हैं कि धनु राशि वालों के सकारात्मक विचारों से आपके परिवार के लोग प्रसन्न होंगे। नौकरी में बैंकिंग सेक्टर वालों के लिए लाभ का समय है। पेंडिंग छोड़ दी गई कोई प्रॉपर्टी डील अब फायदेमंद महसूस हो सकता है। संतान की ओर से मन को संतोष प्राप्त होगा। जीवन साथी के नाम से किए जा रहे कार्य में लाभ होगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बड़ी कामयाबी मिल सकती है।
मकर:
गणेशजी कहते हैं की, आज ईश्वर की कृपा से आपके बहुत सारे काम बन सकते हैं। जीवन साथी के सहयोग से प्रॉपर्टी में हाथ डाल सकते हैं। अपने समय का सदुपयोग करने से आपको लाभ होगा। आपको खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए। घर के जरूरी कामों में हाथ बंटाएंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय परिवारजनों की राय महत्व रखेगी।
आज भाग्य 90 % आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं।

कुंभ:
गणेशजी कहते हैं कि कुंभ राशि के लोग आज अपने किए हुए कार्यों से काफी प्रसन्न रहेंगे। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। इतना ही नहीं आज आपको इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी मिल सकते हैं। ऑनलाइन लेनदेन में सावधानी बरतें। विद्यार्थियों को करियर में सफलता मिलेगी।
भाग्य आज 81 % आपका साथ देगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

मीन:
गणेशजी कहते हैं कि मीन राशि के लोगों का आज नए कार्य में मन लगेगा आप अपने पराक्रम व साहस के बल पर धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। युवाओं को करियर से जुड़ी नई जानकारी मिलेगी। काम से जुड़ी चीजों में प्रगति धीरे-धीरे देखने को मिलेगी। कुछ पुरानी घटनाओं से विवाद हो सकता है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आपसी विवाद चलते हत्या, दो घायल, आरोपी अरेस्ट

Share on Social Mediaआपसी विवाद के चलते देर रात राजधानी में एक युवक की चाक़ू मारकर हत्या कर दी गई। वहीं दो अन्य घायल हैं, जिनका इलाज मेकाहारा अस्पताल में चल रहा है। घटना देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र के पंडरी तराई इलाके की है। हत्या में शामिल आरोपी को पुलिस ने […]

You May Like