आपसी विवाद चलते हत्या, दो घायल, आरोपी अरेस्ट

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

आपसी विवाद के चलते देर रात राजधानी में एक युवक की चाक़ू मारकर हत्या कर दी गई। वहीं दो अन्य घायल हैं, जिनका इलाज मेकाहारा अस्पताल में चल रहा है। घटना देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र के पंडरी तराई इलाके की है। हत्या में शामिल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, दुर्गा नगर के पंडरी तराई के सतीश यादव ने अपने मकान के चार कमरों को किराये पर दिया हुआ है। इसमें ऊपर के एक मकान में पेंटिंग ठेकेदार मो. अहमद (उम्र 46 वर्ष) , उसका बेटा फैजान अहमद, प्रदीप यादव एवं 3 अन्य लोग रहते थे। वहीं, नीचे के दो मकान में देवनारायण विश्वकर्मा और उसका परिवार मूल निवासी रायखेड़ा खरोरा व सुरुज जलछत्री और उसका परिवार मूल निवासी लोधिपारा क्रमशः 15 साल और 4 साल से किराये से रह रहे हैं। रात में करीब 2.30 बजे देवनारायण विश्वकर्मा के बेटे अजय विश्वकर्मा उर्फ सोनू व मोहन विश्कर्मा उर्फ मोनू, सुरुज जलछत्री का बेटा राजेन्द्र जलछत्री और बाबूलाल चौक निवासी इनका साथी कोमल निर्मलकर छत पर चढ़ रहे थे। इस पर मो. अहमद ने मना किया कि रोज ऊपर चढ़ते हो और रात में हल्ला करते हो। इस बात पर दोनों पक्षो में विवाद हुआ, जिस पर उक्त चारों के साथ देवनारायण विश्वकर्मा, उसकी पत्नी सरिता विश्वकर्मा व सूरूज जलछत्री भी पहुंचे और सभी ने मिलकर मो. अहमद, उसके बेटे फैजान और उनके साथ रहने वाले प्रदीप यादव के साथ चाकू और ईंट से हमला कर दिया। तीनों को मेकाहारा अस्पताल भेजा गया, जहां मो. अहमद की मृत्यु हो गई। अन्य दोनों की स्थित सामान्य है। पुलिस ने देवनारायण विश्वकर्मा, सरिता विश्वकर्मा, सूरूज जलछत्री और अजय विश्वकर्मा उर्फ़ सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है। रोहन उर्फ़ मोनु , राजेंद्र जलछत्री व कोमल निर्मलकर की पतासाजी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजधानी के दो स्थानों पर लगी आग, 6 दमकल कर्मी झुलसे

Share on Social Mediaदिल्ली-एनसीआर समेत समूचा उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में है। इस बीच गर्मी के दौरान आग लगने की घटनाएं भी सामने आने लगी है। देश की राजधानी दिल्ली में भीषण आग की दो घटनाएं सामने आई हैं। पहली आग की घटना आनंद पर्वत इंडस्ट्रियल एरिया है, […]