राजधानी के दो स्थानों पर लगी आग, 6 दमकल कर्मी झुलसे

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 27 Second

दिल्ली-एनसीआर समेत समूचा उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में है। इस बीच गर्मी के दौरान आग लगने की घटनाएं भी सामने आने लगी है। देश की राजधानी दिल्ली में भीषण आग की दो घटनाएं सामने आई हैं। पहली आग की घटना आनंद पर्वत इंडस्ट्रियल एरिया है, जबकि दूसरा आग का हादसा आजाद मार्केट का है।
पहली घटना के मुताबिक, शनिवार सुबह करोल बाग के करीब आनंद पर्वत इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। वहीं आग बुझाने के प्रयास में 6 दमकर्मी भी झुलस गए हैं।

दिल्ली की बड़ी मार्केट में शुमार आजाद मार्केट में कुछ दुकानों में आग लगने की खबर है। बताया जा रहा है कि पहले एक दुकान में आग लगी, फिर कुछ देर बाद इस फैक्टरी की आग ने आसपास की कई दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। वहीं, सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की 20 से अधिक गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई हैं। दिल्ली दमकल सेवा के मुताबिक, आजाद मार्केट अग्निशमन की कार्रवाई के दौरान सिलेंडर फटने से पांच लोग मामूली रूप से घायल हो गए। सभी घायल सुरक्षित और स्थिर स्थिति में हैं। आग लगने वाली जगह पर ढही इमारत का मलबा हटाने के लिए आपदा प्रबंधन टीमों को बुलाया गया है।

यहां पर बता दें कि इससे पहले नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आग लगने की घटना हुई थी। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 व 5 की छत पर बृहस्पतिवार की देर रात अचानक से आग लग गई थी। यह आग बृहस्पतिवार रात 8.15 बजे लगी। इसकी सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। इसके बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अफरा तफरी भी मच गई। स्टेशन कर्मियों की मदद से आग पर 20 मिनट में ही काबू पा लिया गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिवरीनारायण मेला स्थल में कला प्रेमियों, स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल

Share on Social Mediaराम वन गमन पर्यटन परिपथ के लोकार्पण कार्यक्रम और राज्य स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता के पहले दिन शिवरीनारायण मेला स्थल में कला प्रेमियों, स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के बीच  उत्साह का माहौल देखा गया। संध्याकालीन सांस्कृतिक उत्सव के दौरान पद्मश्री डॉ ममता चंद्राकर के आगमन के साथ […]

You May Like