सीएम भूपेश बघेल ने दे दी पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को खुलीं चुनौती, कहा -एक बार साथ…

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

रायपुर : छत्तीसगढ़ में चुनावी मौसम है। विधानसभा चुनावों को लेकर कुछ ही महीने शेष है। वहीं राज्य में राजनीती भी अपने चरम पर है। राजनैतिक गलियारों में प्रतिक्रियों का बह सिलसिला जारी है। दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, कि विरोधी मन मुंह चुचुवात हे, भारतीय जनता पार्टी ये दारी छत्तीसगढ़ मा विकास लात हे। इसी ट्वीट पर सीएम बघेल ने पलटवार करते हुए को खुली चुनौती दी है।

सीएम बघेल ने रमन सिंह के इस ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा- very good-very good.. बहुत सही। धीरे-धीरे डॉक्टर साहेब सीख रहे हैं। संतोष है कि कम से कम भाजपा के लोग छत्तीगढ़िया संस्कृति को अपनाने लगे हैं। अभी आपके लोग भौंरा चलाते और गिल्ली खेलते भी दिखेंगे। सीएम बघेल ने कहा कि उम्मीद है कि कभी खुद की भी वीडियो/फोटो डालेंगे। क्या कहते हैं @drramansingh जी, हो जाए गेड़ी दौड़ एक बार साथ में? वैसे भी प्रदेश में छत्तीगढ़िया ओलंपिक का माहौल है। जवाब का इंतजार रहेगा। जय छत्तीसगढ़ महतारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चुनावी साल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर दी बड़ी घोषणा, कहा ...

Share on Social Mediaरायपुर : इस वक़्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश के कर्मचारियों के हीत में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा की है। अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान इस बात की घोषणा की कर्मचारियों को 4% अतिरिक्त महंगाई भत्ता दिया जायेगा। वहीं संविदा […]