300 सूअरों को तुरंत मार डालो, अन्यथा …! इस वायरस को रोकने के लिए राहुल गांधी के वायनाड में उठाया गया बड़ा कदम

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 8 Second

केरल के वायनाड जिले के मननथावाडी में दो पशुपालन केंद्रों में ‘अफ्रीकी स्वाइन फीवर’ (एएसएफ) के मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है। राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, भोपाल में नमूनों की जांच के बाद जिले के दो पशुपालन केंद्रों के सूअरों में इस बीमारी की पुष्टि हुई थी।

पशुपालन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एक केंद्र पर कई सूअरों की मौत के बाद नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। अब नतीजों ने इस बुखार की पुष्टि की है। दूसरे केंद्र में 300 सुअरों को मारने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने कहा कि बीमारी को फैलने से रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

केंद्र सरकार द्वारा इस महीने की शुरुआत में चेतावनी दिए जाने के बाद राज्य ने जैव सुरक्षा उपायों को पहले ही कड़ा कर दिया था। केंद्र सरकार ने बताया था कि बिहार और कुछ पूर्वोत्तर राज्यों में ‘अफ्रीकी स्वाइन फीवर’ के मामले सामने आए हैं। अफ्रीकी सूअर बुखार एक अत्यधिक संक्रामक और घातक बीमारी है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, यह जंगली और घरेलू सूअरों में प्रचलित एक अत्यधिक संक्रामक वायरल बीमारी है और इसकी मृत्यु दर उच्च है। इस बीमारी के खिलाफ अभी तक कोई टीका तैयार नहीं है। यह मनुष्यों के लिए खतरा नहीं है, लेकिन यह बड़े पैमाने पर सूअर का मांस उद्योग और किसानों की आजीविका को प्रभावित कर रहा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिल्ली सरकार 50 केंद्रों पर अंग्रेजी बोलने का कोर्स शुरू करेगी : केजरीवाल

Share on Social Mediaनयी दिल्ली, 23 जुलाई  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को एलान किया कि दिल्ली सरकार शहर के 50 केंद्रों पर ‘‘अंग्रेजी बोलने का कोर्स’’ शुरू करेगी. केजरीवाल ने एक ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 12वीं कक्षा पास कर चुका और 18-35 […]

You May Like