भाजपा ने चुनावी साल में खेल दिया बड़ा दाव, कांग्रेस के MLA केंडिडेट सहित अधिकारी और कार्यकर्ता ने थामा भाजपा का दामन..

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

न्यूज़ डेस्क : चुनावी साल में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बता दे की चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में दलबदल का दौर जारी है। इसी बीच मध्यप्रदेश में कांग्रेस के 2 पूर्व प्रत्याशी समेत 2 रिटायर्ड IAS, एक जज, पुलिस अधिकारी और एक डॉक्टर ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है।रविवार देर शाम प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा की भाजपा एक विराट परिवार है। इसमें सभी वर्गों का विकास हो रहा है। कांग्रेस ने गरीब को और गरीब रखने का महापाप किया।

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारियों सहित करीब चार सौ कार्यकर्ता-नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारियों के अनुभवों का भारतीय जनता पार्टी का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कई और नेता-अधिकारीगण पार्टी की सदस्यता लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा यहां हम रानीति नहीं परिवार की तरह कार्य करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह राज्यमंत्री का निधन, सीएम ने दी श्रद्धांजलि

Share on Social Mediaन्यूज़ डेस्क : भाजपा के पूर्व गृह राज्यमंत्री रामदयाल अहिरवार का निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। छतरपुर स्थित अपने निवास में उन्होंने अंतिम सांस ली है, रामदयाल अहिरवार महाराजपुर और चंदला से विधायक रहे हैं। मुख्यमंत्री […]

You May Like