नारी शक्ति वंदन अधिनियम को राष्ट्रपति ने दी मंजूरी…

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

न्यूज़ डेस्क : इस वक़्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। जहा महिला आरक्षण बिल पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने हस्ताक्षर कर दिए हैं। जिसके बाद अब यह बिल कानून बन गया है। भारत सरकार ने इस संबंध में गजट अधिसूचना जारी की है। बता दे की 18 से 21 सितंबर तक चले संसद के विशेष सत्र के दौरान लोकसभा और राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पेश किया गया। इस पर दोनों सदनों में लंबी चर्चा चली। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है।

इस कानून के तहत फिलहाल 15 साल के लिए महिला आरक्षण का प्रावधान किया गया है और संसद को इसे बढ़ाने का अधिकार होगा। संसद में चली चर्चा के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने इस विधेयक को देश की नारी शक्ति को नयी ऊर्जा देने वाला करार देते हुए कहा था कि इससे महिलाएं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए नेतृत्व के साथ आगे आएंगी। उन्होंने इस विधेयक का समर्थन करने के लिए सभी सदस्यों का ‘हृदय से अभिनंदन और हृदय से आभार व्यक्त’ किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

30 सितंबर 2023 राशिफल: आज ही जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Share on Social Mediaमेष राशि आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आ सकता है। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने की संभावना है। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है । दोस्तों से किसी कार्य में मदद ले सकते […]