भारत को लगा करारा झटका, सेमीफाइनल में बजरंग पुनिया ने किया निराश

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

भारत की उम्मीदों को करारा झटका लगा है. बजरंग पुनिया को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा. उन्हें वर्ल्ड चैंपियन रहमान ने 1-8 से हराया. बजरंग अब ब्रॉन्ज मेडल के लिए मैच खेलेंगे. आज भारत के चार पहलवानों को हार का सामना करना पड़ा. बजरंग के साथ-साथ अमन, सोनम और किरन को सेमीफाइनल में हार मिली.

उन्हें वर्ल्ड चैंपियन रहमान ने 1-8 से हराया. बजरंग अब ब्रॉन्ज मेडल के लिए मैच खेलेंगे. आज भारत के चार पहलवानों को हार का सामना करना पड़ा. बजरंग के साथ-साथ अमन, सोनम और किरन को सेमीफाइनल में हार मिली.

रेसलिंग – रोमांचक मैच हारे अमन सेहरावत

अमन सेहरावत को सेमीफाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. उन्होंने क्वार्टर फाइनल मुकाबले की तरह जापान के हासेगावा तोशिहिरो के खिलाफ भी पिछड़ने के बाद वापसी की लेकिन इस बार मुकाबला 10-12 से हारे. वह भी अब ब्रॉन्ज मेडल के लिए मैट पर उतरेंगे.

रेसलिंग – सोनम मलिक हारीं

भारत की सोनम मलिक को सेमीफाइनल मुकाबले में कोरिया की मुन हयोंगयोंग से हार का सामना करना पड़ा. वह 0-7 से पिछड़ रहे थे जिसके बाद मुन ने उन्हें चित्त कर दिया. सोनम अब ब्रॉन्ज मेडल मैच में उतरेंगी.

रेसलिंग – अमन सेहरावत की कमाल की जीत

अमन सेहरावत ने जापान के तोहिहिरो हासेगावा पर 19-8 से जीत दर्ज की. सेहरावत एक समय पर 3-8 से पिछड़ रहे थे लेकिन इसके बाद उन्होंने वापसी की और 19-8 से मैच अपने नाम किया. अमन ने दूसरे हाफ में 16 अंक हासिल किए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पश्चिम विधानसभा की महत्वपूर्ण बैठक पूर्व महापौर एवं विधायक के निवास पर सम्पन्न हुई

Share on Social Mediaरायपुर . शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पश्चिम विधानसभा के बीएलओ, बूथ अध्यक्ष, जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी सहित विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेसजनों की बैठक पूर्व महापौर एवं विधायक स्वरूपचंद जैन जी के घर में जिला प्रभारी श्रीमती प्रतिभा चन्द्राकर के […]

You May Like