आज के राशिफल(शुक्रवार 8 दिसम्बर 2023): जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

मेष– सामूहिक कार्य में सबकी सहमति से कार्य करें, कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझेंगे, कल की अपेक्षा आज के कार्य पर ध्यान रखकर कार्य करना हितकर रहेगा.

वृषभ– दूसरों की बातों में आकर अपनों से दूरियां बना लेंगे, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी, आपकी उपयुक्त बात को बल मिलेगा, निराशा से बचें, महत्वपूर्ण कार्य योजना बनेगी.

मिथुन– वित्तीय मामले सुलझेंगे, ऐसी कोई बात मालुम होगी, जिससे आपके बाहर जाने की योजना बनेगी, स्वास्थ्य में थकान महसूस होगी.

कर्क– व्यापारिक सौदेबाजी लाभदायक रहेगी, पारिवारिक आयोजनों से प्रसन्नता होगी, विवाद पर संयम रखें, खर्च की अधिकता से मन अशांत रह सकता है.

सिंह– मधुर वाणी से सबको जीत लेंगे, प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी, नई परेशानी आने से आपका महत्वपूर्ण कार्य रूक सकता है, सावधानी रखें.

कन्या- बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिन्ता रह सकती है, जीवनसाथी के व्यवहार से खिन्नता बढे़गी, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, अधिकारी आपकी मदद करेंगे.

तुला– मित्रों की मदद से अधूरे कार्य पूरे होंगे, नई जगह पर खुद को असहज महसूस करेंगे, पुराना कार्य व्यवस्थित करें, नये काम को स्वरूप देने का प्रयास होगा.

वृश्चिक– तनाव दूर होगा, विपरीत हालात में समझौता करना ठीक रहेगा, जिस मामले में आप प्रयास कर रहे हैं, उसमें सफलता मिलेगी, संयम रखें.

धनु– जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, धन लाभ के अवसर आयेंगे, पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी, मानसिक संतोष रहेगा.

मकर– मित्रों की कहासुनी से दुख होगा, भय से छुटकारा मिलेगा, लाभ होगा पर कम, लापरवाही से नुकसान हो सकता है, वाद-विवाद से बचें.

कुम्भ- उच्च अध्ययन में बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है, सुख-सुविधा पर खर्च होगा, रूके मामलों में गति आयेगी, स्वास्थ्य में ताजगी रहेगी.

मीन– झूठ बोलकर लोग भ्रमित कर सकते हैं, हक के लिये संघर्ष करना पड़ेगा, ज्यादा, जोड़तोड़ से नुकसान हो सकता है, निजी मामलों को स्वयं करें.

पंचांग:-
रा.मि. 17 संवत् 2080 मार्गशीर्ष कृष्ण एकादशी भृगुवासरे रातअंत 4/17, हस्त नक्षत्रे प्रात: 7/31, सौभाग्य योगे रात 11/31, वव करणे सू.उ. 6/45 सू.अ. 5/15, चन्द्रचार कन्या रात 8/26 से तुला, पर्व- उत्पन्ना एकादशी व्रत, शु.रा. 6, 8, 9, 12, 1, 4 अ.रा. 7, 10, 11, 2, 3, 5 शुभांक- 8, 0, 5.

व्यापार भविष्य:-
मार्गशीर्ष कृष्ण एकादशी को हस्त नक्षत्र के प्रभाव से जौ, चना, बाजरा, के भाव में तेजी होगी, गुड, खांड, में घटबढ़ रहेगी, सोना, चांदी, की चाल में सुधार होगा, सरसों तिल, तेल, में साधरण तेजी होगी. भाग्यांक 2354 है.

आज जन्म लिये बालक का फल:-
आज जन्म लिया बालक दुबला पतला, किन्तु लम्बे कद का परिश्रमी, परोपकारी एवं न्यायप्रिय रहेगा, 32 वर्ष की आयु के बाद विशेष उन्नति होगी, राजकीय कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे, स्वाभिमानी तथा शिक्षा दीक्षा उत्तम होगी.

उनका आगामी वर्ष:-
वर्ष के प्रारंभ में मित्रों के सहयोग से आर्थिक लाभ होगा. शासन सत्ता का कार्य अधिक रहेगा. वर्ष के मध्य में दाम्पत्य जीवन में विवाद होगा. व्यवसाय में खर्च होगा. कानूनी मामलों में भागदौड़ रहेगी. वर्ष के अन्त में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. पूर्व परिचित व्यक्तियों से मिलने का योग है. मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों के व्यवसाय में व्यय की अधिकता रहेगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को दाम्पत्य जीवन सुखमय कम ही रहेगा. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों की उन्नति होगी. कर्क राशि के व्यक्तियों को शासन संबंधी मामलों मंे व्यस्तता रहेगी. सिंह राशि के व्यक्तियों का सहयोग बना रहेगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को परिश्रम अधिक करना होगा. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को कानूनी मामलों में भागदौड़ होगी.

Next Post

UP Board Exam Date 2024: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा का टाइमटेबल जारी, डाउनलोड करें यहां पूरी डेटशीट

Share on Social MediaUP Board Exam 2024 Date Sheet Released: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं 2024 परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर दी गई है. उत्तर प्रदेश बोर्ड ने 07 दिसंबर 2023 को फरवरी 2024 में होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए टाइमटेबल ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है. […]
UP Board Exam Date 2024: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा का टाइमटेबल जारी, डाउनलोड करें यहां पूरी डेटशीट

You May Like