जानिए आज आपकी ग्रह-दशाएं क्या कहती है

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:6 Minute, 1 Second

मेष राशि
आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत दिखाई दे रही है। सेहत का मामला भी आपके पक्ष में रहेगा। अपने स्वभाव के प्रति जरूर सचेत रहें क्योंकि आप इसको कटु वाणी कह सकते हैं। आज छात्रों को अपनी कड़ी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। व्यापार में भी आपकी उन्नति होती हुई दिखाई दे रही है।
वृषभ राशि
आज आपका लंबे समय से रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। आज आप कार्यालय में भी बहुत सकारात्मक उर्जा का अनुभव करेंगे, काम को सही तरीके से करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन काफी सुखद रहने वाला है, वह अपने बुद्धि व विवेक से अपने सभी कार्यों को संपन्न करेंगे।

मिथुन राशि
रोजगार के क्षेत्र में प्रयासरत लोगों को सफलता मिल सकती है। आज नींद से संबंधित समस्या दूर होने लगेगी। आज आपका स्थान-परिवर्तन सम्भव है। सायं काल से लेकर रात्रि तक आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। कुछ विद्यार्थियों को आज वजीफा स्कॉलरशिप भी मिल सकती है।

कर्क राशि
आज ग्रह स्थिति काफी संतोषजनक है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहने वाली है। आज पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। दोस्ती के सम्बन्ध में प्रेम संबंधों में बदल सकती हैं। आज कानूनी कार्यवाही को पहले सुलझाना जरूरी है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे, छात्रों के लिए आज का दिन शिक्षा को लेकर के प्रगति वाला रहेगा।

सिंह राशि
आज आपकी दिनचर्या को कुछ अस्त-व्यस्त रह सकती है। आज आपके मन में कुछ नकारात्मक विचार आ सकते हैं जिसकी वजह से कामों में आज आप काफी विलंब करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन कुछ कठिन आने वाला है। कुछ पढ़ाई में विघ्न बाधाएं आ सकती हैं, माता-पिता की सेहत को लेकर के आपके मन में चिंता रह सकती है।

कन्या राशि
आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन वातावरण का कुछ नकारात्मक प्रभाव आपके मन के ऊपर पड़ सकता है। जिसकी वजह से मानसिक स्थिति कुछ कमजोर हो सकती है। आर्थिक स्थिति की बात करें तो दिन बेहतर रहने वाला है। शेयर मार्केट में स्थिति लाभदायक दिखाई दे रही है। परिवार में आप की पकड़ बढ़ेगी।

तुला राशि
आज आपको अधिक खाने से बचना चाहिए क्योंकि पेट की समस्या रह सकती है। परिवार में शान्ति का माहौल रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा का योग बनता हुआ दिखाई दे रहा है। आज के दिन आप वाहन भी खरीद सकते हैं। आज आप किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन अपने घर परिवार में भी कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि
आज मीडिया चैनलों में काम करने वाले लोगों को बहुत अच्छा अवसर मिल सकता है। आज के दिन नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिलने का अच्छा अवसर है। आज आपको अति उत्साह से बचना चाहिए। अन्यथा आर्थिक मामलों में कुछ गलतियां आपसे हो सकती हैं। संतान और प्रेम के संबंधों में आपको अच्छी और सुकून वाली स्थिति देखने को मिल सकती है।

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक है। आज आपको माता पिता का आशीर्वाद मिलने वाला है। व्यापार के लिए आज आपको धन की व्यवस्था हो सकती है। आपको नौकरी में भी लाभ होने वाला है। शाम के समय आज स्वास्थ्य में कुछ समस्याएं आ सकती है। इसके लिए आप औषधियों का का प्रयोग करें।

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। सेहत ठीक रहेगी। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी ख्याति भी बढ़ सकती है। आपको जनसमर्थन का लाभ भी मिलेगा। शाम के समय आज आप कुछ अनपेक्षित धन भी प्राप्त कर सकते हैं।

कुंभ राशि
आज फैशन और मॉडलिंग के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को कोई नया काम आफर हो सकता है। आज आपके शरीर में सुस्ती और आलस की शिकायत रह सकती है। जीवन साथी को लेकर के मन में कुछ उथल-पुथल रह सकती है। घर परिवार की समस्याओं को सुलझाने के लिए आपको किसी तीसरे की सहायता लेने की नौबत आ सकती है।

मीन राशि
आज परिवार में हंसी खुशी का वातावरण रह सकता है किसी परिजन का स्वास्थ्य खराब होने की सूचना मिल सकती है। और उनके लिये कुछ धन खर्च करना पड़ सकता है। संतान के सुख से आज परिपूर्ण रहेंगे। आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। प्रेम संबंधों में आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल, केस दर्ज

Share on Social Mediaतेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक सवार कोरियर कर्मचारी को जमकर टक्क्र मार दी, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गया है। जानकारी के मुताबिक युवक अपने साथी नंद कुमार के साथ ड्युटी जा रहे थे। चंदनडीह के पास पहुंचे ही थे, इस दौरान पीछे से आ रही ट्रक […]

You May Like