महाराष्ट्र: फिर हवस का शिकार हुई बालिका

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

नागपुर: मासूम बालिकाओं को हवस का शिकार बनाने वाले नराधम शांत होने का नाम नहीं ले रहे हैं. कोराडी में पौने पांच साल की बालिका शिकार हुई है. पुलिस ने आरोपी गोलू उर्फ हरिओम शिवदयाल सनोडिया ( 24 ) बंडोल, सिवनी (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार किया है.

पीड़ित पौने पांच साल की बालिका के माता-पिता एमपी के निवासी हैं. वह बेटी और उससे छोटे बेटे के साथ मजदूरी करने नागपुर आए थे. वे कोराडी के एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करते हैं. परिसर में ही झोपड़ी बनाकर रहते हैं. आरोपी गोलू भी ईंट भट्ठे में मजदूरी कर परिसर में रहता है, उसके परिवार में भी पत्नी तथा दो बेटे हैं. 11 अप्रैल की सुबह बालिका के माता- पिता मजदूरी करने गए थे. बालिका और उसका छोटा भाई घर में था. गोलू भी परिसर में मंडरा रहा था. दोपहर 3 बजे उसकी बालिका पर नजर गई. उसने बालिका को चॉकलेट देने का झांसा दिया. वह बालिका को झाड़ियों में ले गया. वहां उससे जबर्दस्ती की बालिका उसकी हरकतों को समझ नहीं पाई. अबोध बालिका माता-पिता को भी घटना नहीं बता पाई.

घटना के कुछ देर बाद बालिका को रक्तस्त्राव होने लगा. तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए. चिकित्सक को बालिका से जबर्दस्ती होने का संदेह हुआ. उसने परिजनों को बालिका से पूछताछ करने की सलाह दी. परिजनों के पूछने पर बालिका ने आपबीती बताई. परिजनों ने दूसरे मजदूरों को जानकारी दी. इसके बाद कोराडी पुलिस को बताया गया. कोराडी पुलिस ने बलात्कार तथा पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर गोलू को गिरफ्तार कर लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात‘ की 100वीं कड़ी का प्रसारण राजभवन में विशेष रूप से होगा

Share on Social Mediaप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के रेडियो कार्यक्रम ‘‘मन की बात‘‘ की 100वीं कड़ी का प्रसारण पूरे देश के राजभवनों में विशेष रूप से किया जायेगा. छत्तीसगढ़ राजभवन में भी राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. यह कार्यक्रम भारत सरकार के सूचना एवं […]

You May Like