तेजस्वी यादव से CBI ने की 8 घंटे पूछताछ

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 8 Second

नई दिल्ली . नौकरी के बदले जमीन संबंधी कथित घोटाले में शनिवार को सीबीआई ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से आठ घंटे तक पूछताछ की. वहीं, राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करीब छह घंटे तक सवाल-जवाब किए.

पहली बार पेश हुए तेजस्वी को पहली बार केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के समक्ष पेश हुए. इससे पहले वह तीन तारीखों पर पेश नहीं हुए थे. वह सुबह करीब साढ़े 10 बजे सीबीआई मुख्यालय पहुंचे थे. माना जा रहा है कि सीबीआई ने अपनी पूछताछ तेजस्वी की एबी एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड और एके इंफोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड से कथित संबंध सहित विभिन्न वित्तीय लेनदेन पर केंद्रित रखी.

सीबीआई ने आरोप लगाया है कि लालू प्रसाद के 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहने के दौरान पसंदीदा उम्मीदवारों को नियमों का उल्लंघन कर रेलवे में नियुक्त किया गया था.

छापेमारी में आय से अधिक नगदी मिलने का दावा

ईडी ने लालू प्रसाद के परिवार के परिसरों में छापे मारे हैं. छापेमारी के बाद ईडी ने कहा कि उसने एक करोड़ रुपये की ‘आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक नगदी’ बरामद की और अपराध में इस्तेमाल 600 करोड़ रुपये के लेनदेन का पता लगाया है. उसने कहा कि प्रसाद के परिवार और उनके सहयोगियों की तरफ से रियल एस्टेट में किए गए और निवेश का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुकेश ने जैकलीन को खत लिखकर किया प्यार का इजहार

Share on Social Mediaनई दिल्ली . मनी लॉन्ड्रिंग केस में तिहाड़ जेल में बंद कथित ठग सुकेश चन्द्रशेखर ने फिल्म एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को खत लिखकर अपने जन्मदिन पर ज्यादा मिस करने की बात कही है. उसने लिखा कि मेरे पास कोई शब्द नहीं, लेकिन मैं जानता हूं कि मेरे […]

You May Like