ग्राम पंचायत शिविर में 6 हजार 216 हितग्राहियों का बना आयुष्मान कार्ड

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

भारत सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत की गई है. इसी कड़ी में बालोद जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविर लगा कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जा रही है. शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, केसीसी सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी जा रही है. ताकि अधिक से अधिक हितग्राही इसका लाभ उठा सके.

16 दिसम्बर 2023 से अब तक शिविर में कुल 6216 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया. 96 हितग्राहियों प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत नया गैस कनेक्शन प्रदान किया गया. शिविर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 57 हितग्राही का नवीन पंजीयन किया गया. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 143 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 139 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया. प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 05 हितग्राहियों को किस्त की राशि का भुगतान किया गया. इसी तरह केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 16 किसानों का आवेदन लिया गया.

Next Post

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की मुलाकात

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सौजन्य मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के विकास, प्रगति और जनहित से जुड़ी विभिन्न जनकल्याण योजनाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया. इस दौरान राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुणसाव और  […]

You May Like