केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अश्विनी वैष्णव ने स्वदेशी मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम ‘भरोस’ का सफल परीक्षण परीक्षण किया

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

आईआईटी मद्रास की ओर से विकसित स्वदेशी मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम भरोस का मंगलवार को सरकारी स्तर पर सफल परीक्षण किया गया. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अश्विनी वैष्णव ने इसका परीक्षण किया.

इस मौके पर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि ‘भरोस एक विश्वसनीय स्वदेशी ऑपरेटिंग सिस्टम है. देश की आम जनता को इससे सुविधा मिलेगी. यह डाटा की निजता व सुरक्षा की दिशा में एक सफल कदम है. उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पहले जब प्रधानमंत्री ने डिजिटल इंडिया की बात की थी तो कुछ लोगों को इस पर जरा भी विश्वास नहीं था. मगर, आज देश में तकनीकी विकास का ही नतीजा है कि भरोस जैसा स्वदेशी और सुरक्षित मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम लोगों को समर्पित किया गया है. वहीं, केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा,तकनीकी विकास की इस यात्रा में कठिनाइयां भी आएंगी. क्योंकि, दुनियाभर में ऐसे कई लोग हैं, जो नहीं चाहेंगे कि भारत अपने दम पर ऐसी किसी व्यवस्था का सफल संचालन करे. इसको विकसित करने का मकसद स्मार्टफोन में विदेशी ऑपरेटिंग सिस्टम पर निर्भरता को कम करना और स्थानीय प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा देना है.

नो डिफॉल्ट ऐप के साथ आता है

‘भरोस’ नो डिफॉल्ट ऐप के साथ आता है. इसका अर्थ है कि उपयोगकर्ताओं को उन ऐप्स का उपयोग करने के लिए मजबूर नहीं किया जाता, जिनसे वे परिचित नहीं हैं या जिन पर वे भरोसा नहीं करते हैं. इस ऑपरेटिंग सिस्टम की खास बात यह है कि इसमें हाईटेक सिक्योरिटी होती है.

जरूरत के हिसाब से ऐप चुन सकेंगे यूजर

‘भरोस’ को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास और जेएनडीके ऑपरेशंस प्राइवेट लिमिटेड (जंडकोप्स) ने तैयार किया है. इसमें यूजर्स को उनकी जरूरत के हिसाब से ऐप चुनने और इस्तेमाल करने की आजादी होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रिलायंस जियो की एक साथ 50 शहरों में 5जी सेवा शुरू

Share on Social Mediaरिलायंस जियो ने देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 50 शहरों में एकसाथ ट्रू5जी लॉन्च करके एक नया रिकॉर्ड बनाया है. इस नए कदम से जियो ट्रू 5जी नेटवर्क से जुड़ने वाले शहरों की संख्या 184 तक पहुंच गई है. उत्तर प्रदेश के झांसी, […]

You May Like