एनडीए में सीट बंटवारे का इंतजार

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

लोकसभा चुनाव में अब छह महीने ही बाकी हैं लेकिन सीट बंटवारे के मसले पर राजनीतिक दलों में कोई सुगबुगाहट नहीं है. विपक्षी दलों की कौन कहे, केंद्र की सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में भी सीट बंटवारे के मसले पर कोई औपचारिक बातचीत शुरू नहीं हो सकी है.

पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार बिहार में एनडीए का राजनीतिक समीकरण भिन्न है. 2019 लोकसभा चुनाव भाजपा ने जदयू के साथ लड़ा था. इस बार जदयू महागठबंधन के साथ है तो भाजपा के साथ कुछ नए दल जुड़ चुके हैं. रालोजपा व लोजपा (रामविलास) जैसे पुराने सहयोगियों के साथ हम (जीतन राम मांझी) और रालोजद (उपेन्द्र कुशवाहा) भी भाजपा के साथ आ गया है. 2014 का लोकसभा चुनाव भाजपा ने इसी समीकरण (हम को छोड़कर) के आधार पर लड़ा था. ऐसे में अब भाजपा के सहयोगी दलों को सीटों की संख्या को लेकर चिंता खाए जा रही है. सभी दलों को लग रहा है कि उनके खाते में न जाने कितनी सीटें आएंगी.

भाजपा के साथ मिलकर हम पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ने का मन बना चुका है. उपेन्द्र कुशवाहा 2014 की तुलना में तीन से अधिक सीटें मिलने की उम्मीद पाले हुए हैं. लोजपा को 2014 में सात और 2019 में छह सीटें मिली थीं. इस बार चाचा-भतीजा (केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस-चिराग पासवान) की जोड़ी अलग-अलग दावे कर रही है. हाजीपुर सीट को लेकर भी दोनों की दावेदारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 : द्वितीय चरण के लिए तीसरे दिन 100 नामांकन पत्र हुए दाखिल

Share on Social Mediaविधानसभा आम निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण के 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आज तीसरे दिन  कुल 100 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सबसे अधिक रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 6 नामांकन पत्र दाखिल किए गए. […]