BCCI: टीम इंडिया के हेड कोच Rahul Dravid ही रहेंगे

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 47 Second

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से मिले कार्यकाल विस्तार का ऑफर स्वीकार कर लिया है. बुधवार को BCCI ने यह ऐलान कर दिया. इससे पहले ऐसी खबरें थीं कि द्रविड़ अपना दूसरा कार्यकाल नहीं चाहते हैं लेकिन BCCI के अनुरोध के बाद वह इस पर राजी हो गए हैं. द्रविड़ के दोबारा कोच बनने पर पूर्व भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gutam Gambhir) ने प्रतिक्रिया देते हुए उनके इस फैसले का स्वागत किया है.

इससे पहले खबरें थीं कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल के बाद जब द्रविड़ का बतौर कोच कार्यकाल खत्म हो गया था, तो वह दोबारा इस रोल के लेने के मूड में नहीं थे. भारतीय टीम का शेड्यूल बेहद व्यस्त रहता है और पूर्व कप्तान अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहते थे. लेकिन बोर्ड के अधिकारियों द्वारा काफी मनाने के बाद उन्होंने अपनी दूसरी पारी को स्वीकार कर लिया.

इससे पहले अटकलें थीं कि एनसीए के चीफ और पूर्व टेस्ट बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण टीम के नए चीफ कोच बन सकते हैं, जो राहुल द्रविड़ की छुट्टियों के दौरान या फिर भारतीय टीम के डबल असाइनमेंट्स के दौरान यह रोल बखूबी निभाते रहे हैं.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

Israel Hamas War: हमास ने इजराइल को सौंपे 16 बंधक

Share on Social MediaIsrael Hamas War Update: सीजफायर के तहत हमास बीते छह दिनों में कई बंधकों को रिहा कर चुका है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नागरिकों के समूह में इजरायली और थाई नागरिक शामिल थे. कतर की मध्यस्थता की वजह से हुए इस सीजफायर के तहत बुधवार को […]