हिमाचल में राष्ट्रीय आपदा घोषित हो प्रियंका

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 41 Second

शिमला . हिमाचल में प्राकृतिक आपदा के कारण हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आपदा के वक्त हिमाचल प्रदेश के साथ राजनीति न करें. हिमाचल को केंद्र सरकार राष्ट्रीय आपदा घोषित करे. इससे प्रदेश को बहुत राहत मिलेगी.

प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है तो इसका यह कतई मतलब नहीं है कि केंद्र सरकार हिमाचल को आपदा की इस घड़ी में आर्थिक मदद नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर अवगत करवाया जाएगा. प्रियंका ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में बहुत से लोग श्रमदान भी कर रहे हैं. आपदा से निपटने के लिए एकजुट होकर काम करने की हिमाचल के लोगों की यह जो भावना है, वही हमारी राज्य सरकार की भी है. हिमाचल के लोगों की यह भावना पूरे देश के लिए मिसाल है.

उधर हिमाचल प्रदेश भाजपा ने कहा कि आपदा के दो माह बीत चुके हैं. अब प्रदेश में जनजीवन भी सामान्य हो रहा है, लेकिन प्रियंका को अब हिमाचल की याद आई है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

14 सितंबर 2023 राशिफल: आज ही जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Share on Social Mediaमेष :कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन परेशान हो सकता है। कारोबार में यात्रा लाभप्रद रहेगी। किसी कार्य को लेकर मन में उतार-चढ़ाव के भाव रहेंगे। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ […]

You May Like