बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना से संक्रमित

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 51 Second

पटना, 26 जुलाई बिहार में कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. मुख्यमंत्री पिछले तीन चार दिन से बीमार चल रहे थे. चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है. मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा मंगलवार को जारी एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. मुख्यमंत्री पिछले दो-तीन दिनों से अस्वस्थ महसूस कर रहे थे. सोमवार को उन्होंने अपनी कोरोना जांच कराई, जिसमें वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अभी होम आइसोलेशन में हैं और डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है. मुख्यमंत्री ने पिछले दो-तीन दिनों में संपर्क में आए लोगों से अपनी कोरोना जांच कराने की अपील की है.

उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार के पहले भी बिहार के कई मंत्री कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाल के बिहार दौरे से पहले उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे.

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में भी नहीं जा सके थे.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमेरिका में 1.4 करोड़ से अधिक बच्चे कोविड-19 से संक्रमित

Share on Social Mediaलॉस एंजेलिस, 26 जुलाई महामारी की शुरुआत के बाद से अमेरिका में 1.4 करोड़ से अधिक बच्चे कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं. अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (एएपी) और चिल्ड्रन हॉस्पिटल एसोसिएशन की लेटेस्ट रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है. रिपोर्ट के अनुसार, 21 […]