प्रदेश में आज से धान खरीदी तिहार शुरू

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

छत्तीसगढ़ में आज एक नवंबर से धान खरीदी शुरू होने जा रही है. प्रदेश में बायोमेट्रिक मशीन नहीं पहुंचने के कारण टोकन सिस्टम से धान खरीदी होगी

विधानसभा चुनाव के बीच आज 1 नवंबर से प्रदेश में धान खरीदी शुरू हो रही है। हालांकि, खरीदी केंद्रों में बायोमेट्रिक सिस्टम नहीं लग पाने के चलते धान खरीदी बिना बायोमेट्रिक के ही धान खरीदी की जाएगी। खरीदी शुरू होने से ठीक एक दिन पहले खाद्य विभाग की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है।

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि विभाग की ओर से पहले जारी निर्देश के तहत खरीफ वर्ष 023-24 में धान खरीदी में बायोमेट्रिक व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ की ओर से पत्र लिखकर बताया गया कि धान खरीदी के लिए उपार्जन केंद्रों में बायोमेट्रिक उपकरण और दूसरे सिस्टम नहीं लगाए जा सके हैं .

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विपक्षी नेताओं का फोन हैक करने के आरोपों पर घमासान

Share on Social Mediaकेंद्र ने एप्पल मामले में विपक्षी दलों के सांसदों के दावों की जांच के आदेश दिए हैं. विपक्ष ने फोन हैकिंग का आरोप लगाया है. सरकार ने फोन कंपनी से सटीक जानकारी देने को कहा है. एक्स हैंडल पर लिखी पोस्ट में केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी […]

You May Like