अधेड़ पर तेंदुए ने किया हमला

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

शहडोल. घर पर सो रहे अधेड़ पर तेंदुए ने हमला कर दिया. घटना में अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार गूढ़ा निवासी सिंगू सिंह पिता हीरालाल 50 वर्ष निवासी गूढ़ा ग्राम पैली में रहकर मजदूरी करता था. बीती रात वह पैली में ही घर पर सो रहा था. इसी दौरान देर रात तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया. गनीमत थी कि उसकी चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए जिन्हे देखकर तेंदुआ सिंगू सिंह को छोड़कर भाग खड़ा हुआ. तेंदुए के हमले में सिंगू सिंह के चेहरे में गंभीर चोट आई है. जिसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हर रिश्ते में धार्मिक कोण नहीं देख सकते : हाईकोर्ट

Share on Social Mediaमुंबई. बॉम्बे हाईकोर्ट की औरंगाबाद पीठ ने फैसला दिया है कि लड़का और लड़की के धर्म अलग होने के कारण ही किसी रिश्ते में ‘धार्मिक कोण’ नहीं देखा जा सकता है. दो जजों की खंडपीठ ने मुस्लिम महिला और उसके परिवार को हिंदू पुरुष को धर्म परिवर्तन […]

You May Like