SKS पर ED का शिकंजा, 518 करोड़ की संपत्ति कुर्क

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

रायपुर. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बैंक धोखाधड़ी के मामले में भूमि, भवन, संयंत्र और मशीनरी के रूप में ‘मैसर्स एसकेएस इस्पात एंड पावर लिमिटेड’ की 517.81 करोड़ रुपए की संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क की है. मेसर्स सेथर लिमिटेड के 895.45 करोड़ बैंक घोटाले में यह कार्रवाई की गई है.

प्रवर्तन निदेशालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ईडी ने तमिलनाडु के त्रिची स्थित बॉयलर निर्माण कंपनी सेथर लिमिटेड के खिलाफ सीबीआई, बीएसएफ सेल, बैंगलोर द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की. सेथर लिमिटेड ने इंडियन बैंक, एसएएम शाखा, मदुरै की अगुवाई वाले ऋणदाताओं के समूह से 895.45 करोड़ रु. की ऋण सुविधाओं का लाभ उठाया था. कंपनी के खाते 31.12.2012 को एनपीए में बदल गए और बाद में 2017 में एनसीएलटी, चेन्नई के समक्ष आईबीसी के तहत कार्रवाई शुरू की गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

TS सिंहदेव बनाए गए छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम

Share on Social Mediaरायपुर. अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम नियुक्त किया है.https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1674090496480747522?s=20 . प्राप्त जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के मसले को लेकर पार्टी आलाकमान की दिल्ली में बैठक में ये फैसला लिया गया है. मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ उनके आवास पर राज्य […]