युवराज सिंह की मां से पांच लाख रंगदारी लेते महिला दबोची

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 55 Second

गुरुग्राम . पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह की मां से पांच लाख रुपये की रंगदारी लेते हुए एक महिला को रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया है. आरोपी महिला ने पूर्व क्रिकेटर, उनकी मां और परिवार को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 40 लाख रुपये की मांग की थी. पुलिस ने उसके कब्जे से नगदी बरामद कर डीएलएफ फेज-1 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया.

डीएलएफ फेज-1 निवासी पूर्व क्रिकेटर युवराज की मां शबनम सिंह ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2022 में युवराज के भाई जोरावर सिंह की केयरटेकर के रूप में हेमा कौशिक उर्फ डिंपी को काम पर रखा गया था. वह दक्षिणी दिल्ली के मालवी गांव की रहने वाली है. जोरावर डिप्रेशन से जूझ रहे हैं. शबनम ने कहा कि हेमा को 20 दिन बाद ही काम से हटा दिया था क्योंकि वह प्रोफेशनल नहीं थीं. इसके बाद हेमा ने 19 जुलाई 2023 को शबनम को व्हाट्सऐप मैसेज भेजकर 40 लाख की रंगदारी मांगी. धमकी दी कि पैसे नहीं दिए तो केस दर्ज कराकर परिवार को बदनाम कर देगी.

मेगा मॉल से गिरफ्तार किया

शबनम सिंह के अनुसार, उन्होंने हेमा को पांच लाख रुपये देने के लिए राजी किया. इसके बाद मंगलवार को वह तय जगह मेगा मॉल पहुंची. यहां जैसे ही उन्होंने रुपये दिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मणिपुर मुद्दे पर विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव आज

Share on Social Mediaमणिपुर मुद्दे पर मंगलवार को लोकसभा और राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ. विपक्ष दोनों सदनों में प्रधानमंत्री के बयान की मांग पर कायम है. इस बीच, इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) ने बुधवार को केंद्र के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला किया है. वहीं, शिक्षा […]