बारामती में बड़ा बस हादसा टला, बाल-बाल बचे 34 छात्र…

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 57 Second

महाराष्ट्र के बारामती में एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया है दरअसल, एक निजी स्कूल के 34 छात्र बस (नं. MH12 HC 9119) में बारामती के मोरगांव से पिकनिक ट्रिप पर जा रहे थी और पुणे के भोर कस्बे के चौपाटी इलाके में अचानक बस का ब्रेक फेल हो गया था लेकिन ड्राइवर ने अपनी सूझबूझ ने बड़ा हादसा टाल दिया है. और ड्राइवर ने सड़क पर लोगों को चेतावनी दी कि बस का ब्रेक फेल हो गया है. वह चलती बस से कूट गया और पहिए के नीचे पत्थर रखकर उसे रोक दिया और बस छात्रों को वरणघाट के रास्ते रायगढ़ किले की यात्रा के लिए ले जा रही थी, यह सारा वाकया सीसीटीवी में कैद हो गया और जिसका फुटेज सोशल मीडिया में वायरल है.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए. वाहन चालक व विद्यार्थियों को प्रोत्साहित कर सड़क पर लगे जाम को खाली कराया. प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने बताया कि एयर पाइप फटने के कारण बस का ब्रेक फेल हुआ था. कहते हैं ‘जिसका समय नहीं आता, उसका काल भी कुछ नहीं बिगाड़ पाता’, इस हादसे में यह कहावत बिल्कुल सच साबित होती है. इसलिए एक बड़ा बस हादसा टल गया. सौभाग्य से, दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ. बस में सवार सभी छात्र और शिक्षक सुरक्षित हैं. सभी अभिभावकों ने ड्राइवर की सूझबूझ और साहस की सराहना की है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए जज , चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने पांचों जजों को शपथ दिलायी

Share on Social Mediaनई दिल्ली . मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने उच्चतम न्यायालय के पांच नए न्यायमूर्तियों को सोमवार को पद की शपथ दिलाई. उच्चतम न्यायालय परिसर में आयोजित समारोह में न्यायमूर्ति पंकज मिथल, न्यायमूर्ति संजय करोल, न्यायमूर्ति पीवी संजय कुमार, न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा को शपथ […]