महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने लिया बड़ा फैसला, मिली जनता को महंगाई से थोड़ी राहत

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

मुंबई. महाराष्ट्र में पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती की गई है. राज्य की एकनाथ शिंदे सरकार ने पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपये की कटौती की है जबकि डीजल के दाम में 3 रुपये घटाए हैं. गुरुवार को मीडिया से बातचीत में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य में पेट्रोल और डीजल पर VAT में क्रमश: पांच रुपये और तीन रुपये प्रति लीटर की कटौती करने का ऐलान किया है.

एकनाथ शिंदे ने बताया कि इस फैसले से सरकार के खजाने पर 6 हजार करोड़ रुपये का भार पड़ेगा. राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार ने यह फैसला आम लोगों के कल्याण के लिए लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नोएडा में अवैध रूप से रह रहे 14 चीनी नागरिक हिरासत में लिए गए

Share on Social Mediaनई दिल्ली, 14 जुलाई  उत्तर प्रदेश पुलिस ने गुरुवार को नोएडा में अवैध रूप से रह रही एक महिला समेत 14 चीनी नागरिकों को हिरासत में लिया. पुलिस को सूचना मिली थी, जिसके बाद इन्हें हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने कहा, “हमारे विशेष समूह को […]

You May Like