एनडीए से नजदीकियों की बात सही नहीं नीतीश

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 30 Second

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए से नजदीकी बढ़ने की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया. इससे जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि यह फालतू की बातें हैं, कोई चर्चा करता है तो होने दें. हम तो विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने में लगे हुए हैं.

‘इंडिया’ गठबंधन की अगली बैठक पर उन्होंने कहा, सब काम हो रहा है. कमेटियां बन गई हैं और मीटिंग हो रही है. हम इस काम में उनलोगों को सुझाव दे रहे हैं. सभी लोग लगे हुए हैं. आगे सबकुछ तय कर लिया जाएगा. नीतीश कुमार सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे. विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी द्वारा पीएम मैटेरियल बताए जाने पर उन्होंने कहा कि मुझे किसी पद की लालसा नहीं है.

एक अणे मार्ग पर जदयू विधानसभा प्रभारियों की बैठक में नीतीश ने केंद्र और भाजपा को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा, हमारा एजेंडा विकास है, जबकि केंद्र में बैठी सरकार केवल प्रचार करती है, जमीन पर कोई काम नहीं करती.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्य प्रदेश में भाजपा 3 केंद्रीय मंत्री समेत 7 सांसद भी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे

Share on Social Mediaमध्य प्रदेश चुनाव के लिए भाजपा ने दिग्गज नेताओं को चुनाव मैदान में उतार दिया है. केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर समेत तीन मंत्री और सात लोकसभा सांसद भी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. इसके अलावा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को भी टिकट दिया गया है. दूसरी सूची में […]

You May Like